UP Election: आसान नहीं है अखिलेश यादव के नाम की स्पेलिंग, यकीन न हो तो देखें SP प्रत्याशी का वायरल वीडियो

यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच अलीगढ़ की छर्रा विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी लक्ष्मी धनगर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि सपा प्रत्याशी सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के नाम की स्पेलिंग ठीक से नहीं बता सकीं
UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के लिए सात चरणों में चुनाव होंगे. पहले चरण में पश्चिम यूपी के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान होगा. इससे पहले अलग-अलग पार्टियों के प्रत्याशी अधिक से अधिक वोटबैंक को अपने पाले में लाने के लिए जुटे हुए हैं. इस बीच कुछ ऐसे वीडियो वायरल हो जाते हैं, जहां प्रत्याशियों को अपनी योग्यता साबित करना मुश्किल पड़ जाता है. ऐसी ही एक वीडियो अलीगढ़ की छर्रा विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी लक्ष्मी धनगर का सामने आया है.
वायरल वीडियो में जब सपा प्रत्याशी लक्ष्मी धनगर से उनकी पार्टी के मुखिया अखिलेेश यादव के नाम की स्पेलिंग पूछी गई तो उनके चेहरे का रंग उड़ गया. 20 सेकंड के वीडियो में एमए पास लक्ष्मी धनगर अखिलेश के नाम की स्पेलिंग बताने के लिए जद्दोजहद करती रहीं पर सही स्पेलिंग नहीं बता सकीं. पहले उन्होंने AW…बताया फिर बोलीं न… AKSH… A… KHA… I… L… E… SH बताई. अब सपा प्रत्याशी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
इधर, उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के लिए अब सिर्फ चार दिन का समय बचा है.पहले चरण के लिए वोटिंग 10 फरवरी को होगी. इसके बाद दूसरे चरण के लिए 14 फरवरी, तीसरे 20 फरवरी, चौथे 23 फरवरी, पांचवे 27 फरवरी, छठे 3 मार्च और सातवें चरण के लिए 7 मार्च को वोटिंग होगी. 10 मार्च को मतगणना होगी.
Also Read: UP Election: 4 घंटे की बारिश में बह गए BJP विधायिका के विकास कार्य, जनता ने शेयर कीं दुर्दशा की तस्वीरें
पहले चरण में पश्चिम यूपी के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान होगा, दूसरा चरण में 9 जिलों की 55 सीटों पर, तीसरे चरण में 16 जिलों की 59 सीटों पर. चौथे चरण में मतदान लखनऊ सहित 9 जिलों की 60 सीटों, पांचवे चरण 11 जिलों की 60 सीटों पर, छठे चरण में 10 जिलों की 57 सीटों पर और सातवें चरण के लिए मतदान 7 मार्च को 9 जिलों की 54 सीटों पर होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




