आगरा में सड़क हादसा : गुड़गांव से पश्चिम बंगाल जा रही बस यमुना एक्सप्रेसवे पर पलटी, 30 यात्री घायल, 14 की हालत गंभीर
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 18 Mar 2021 9:14 AM
मिली जानकारी के अनुसार, गुड़गांव से एक निजी बस सवारियों को लेकर पश्चिम बंगाल जा रही थी. आगरा में खंदौली थाना क्षेत्र में यह यमुना एक्सप्रेसवे पर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई. बताया जा रहा है कि इस बस में करीब 100 से ज्यादा सवारियां बैठी हुई थीं.
-
आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र में हुआ सड़क हादसा
-
सड़क हादसे में किसी की नहीं गई है जान
-
सभी घायल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
आगरा : उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बार फिर बड़ी सड़क दुर्घटना होने की खबर है. हरियाणा के गुड़गांव से पश्चिम बंगाल जा रही एक निजी बस खंदौली थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होकर पलट गई. इस सड़क हादसे में तकरीबन 30 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें से 14 की हालत बेहद गंभीर है. दुर्घटना में घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है.
मिली जानकारी के अनुसार, गुड़गांव से एक निजी बस सवारियों को लेकर पश्चिम बंगाल जा रही थी. आगरा में खंदौली थाना क्षेत्र में यह यमुना एक्सप्रेसवे पर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई. बताया जा रहा है कि इस बस में करीब 100 से ज्यादा सवारियां बैठी हुई थीं. इस हादसे में 30 सवारियों के घायल होने की खबर है. घायलों में 14 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस बस के बेकाबू होने के कारणों का पता लगाने में जुट गई है.
एत्मादपुर सर्किल की सीओ अर्चना सिंह ने मीडिया को बताया कि थाना खंदौली इलाके में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बस के पलटने की सूचना मिली थी. इसके बाद थाना खंदौली और थाना एत्मादपुर की पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य करते हुए घायल लोगों को बस से बाहर निकाला.
Agra: A private bus carrying around 100 passengers overturns on Yamuna Expressway in Khandauli area. "14 passengers sustained injuries and were rushed to a hospital," says Archana Singh, Circle Officer, Etmadpur. pic.twitter.com/1g40W107f3
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 17, 2021
हादसे में 14 यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया हैं. उन्होंने बताया कि बस में 100 के करीब सवारियां बैठी थीं. हादसे में किसी की मौत नहीं हुई हैं. यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था करने के बाद उनके गंतव्य तक भेजा जा रहा है.P
Posted by
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










