Rampur By Election Result 2022: रामपुर में टूटा आजम खान का तिलिस्म, बीजेपी ने दर्ज की भारी जीत

Updated:
विज्ञापन

Rampur By Election Result 2022 Live: रामपुर लोकसभा क्षेत्र में उप चुनाव के लिए आज यानी 26 जून को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हुई. बीजेपी के प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी ने 42,192 वोटों से जीत दर्ज की है.

विज्ञापन

मैं अपनी जीत पार्टी के कार्यकर्ताओं को समर्पित करता हूं- लोधी

रामपुर से भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी ने कहा कि, मैं अपनी जीत पार्टी के कार्यकर्ताओं को समर्पित करता हूं. वे दिन-रात लगातार काम कर रहे हैं. मैं रामपुर के लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं. भाजपा हमेशा से जनता के विकास के लिए काम करती रही है.

रामपुर में घनश्याम लोधी 42,192 वोटों से जीते

रामपुर लोकसभा उपचुनाव में बीजेपी ने भारी जीत दर्ज की है. बीजेपी के प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी ने रामपुर के नए सांसद बन गए हैं. बीजेपी के घनश्याम लोधी 42,192 वोटों से जीत दर्ज की है. सपा प्रत्याशी आसिम राजा को हार का सामना करना पड़ा है.

रामपुर में 2 बजे तक किस पार्टी को कितने वोट मिले

यूपी लोकसभा उपचुनाव परिणाम को लेकर चुनाव आयोग के अनुसार, रामपुर में बीजेपी प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी को अब तक 324782 वोट प्राप्त हुए हैं, जबकि सपा प्रत्याशी आसिम राजा को 366457 वोट मिले हैं.

बीजेपी के घनश्याम लोधी 41 हजार वोटों से आगे

रामपुर में बीजेपी लगातार जीत की ओर बढ़ रही. इससे पहले सपा और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर चल रही थी, लेकिन अब बीजेपी के घनश्याम सिंह ने लंबी बढ़त बना ली है. रामपुर में बीजेपी 41,488 वोटों से आगे चल रही है.

बीजेपी के घनश्याम लोधी 19 हजार वोटों से आगे

रामपुर में बीजेपी के घनश्याम सिंह लोधी लगातार बढ़त बनाए हुए हैं. रामपुर में बीजेपी के घनश्याम लोधी 19 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं. आसिम राजा लगातार पीछे छूटते जा रहे हैं.

बीजेपी के घनश्याम लोधी 16,216 वोटों से आगे

रामपुर में बीजेपी के घनश्याम ने भारी बढ़त बना ली है. रामपुर में बीजेपी के घनश्याम लोधी 16,216 वोटों से आगे चल रहे हैं. आसिम राजा लगातार पीछे छूटते जा रहे हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola