ePaper

Raksha Bandhan 2022: पीएम मोदी के हाथ में सजेगी मथुरा की विधवा महिलाओं के हाथों की बनीं राखियां

Updated at : 10 Aug 2022 3:48 PM (IST)
विज्ञापन
Raksha Bandhan 2022: पीएम मोदी के हाथ में सजेगी मथुरा की विधवा महिलाओं के हाथों की बनीं राखियां

महिलाओं ने आजादी के 75 वर्ष के मौके पर मनाए जा रहे अमृत महोत्सव को भी इसमें दर्शाया है. जिन महिलाओं ने राखी तैयार की है, इनमें अधिकांश महिलाए 70 की उम्र पार कर चुकी हैं. ये महिलाएं काफी समय से राखी बनाने में जुटी हुई हैं. पीएम मोदी को जो राखी भेजी गई है, उसमें खासतौर पर मोदी की फोटो लगाई गई है.

विज्ञापन

Mathura News: देशभर में रक्षाबंधन की तैयारी जोरों पर है. अधिकतर जगहों पर गुरुवार यानी कल ही भाई-बहन के रिश्ते पर राखी की डोर सजेगी. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कलाई पर भी राखी सजाने की तेयारी पूरी हो चुकी है. पीएम मोदी के लिए इस बार की राखी मथुरा के एक आश्रम में रह रहीं विधवा महिलाओं ने बनाया है.

धर्मनगरी मथुरा के सुलभ इंटरनेशनल के तहत जिले के कई आश्रमों में रहने वाली विधवा माताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए 500 से ऊपर राखियां और 75 तिरंगे तैयार किए गए हैं. जो कि आज बुधवार को प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंच जाएंगे. कोरोना काल के 2 साल को छोड़कर हर साल यह माताएं प्रधानमंत्री को अपना भाई मान कर राखियां पीएमओ में भेजती हैं.

undefined

सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक डॉक्टर बिंदेश्वर पाठक ने बताया कि हर साल विधवा माताओं द्वारा रक्षाबंधन से पहले राखी बनाने के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. मंगलवार को मां शारदा आश्रम में यह आयोजन किया गया जिसमें माताओं द्वारा प्रधानमंत्री के लिए बनाई गई. राखियों को दो टोकरी में सजाया गया जिन्हें बुधवार को प्रधानमंत्री कार्यालय भेजा जाएगा.

undefined

विधवा आश्रम में रहने वाली माताएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना भाई मानती हैं. ऐसे में हर साल रक्षाबंधन के लिए राखियां बनाती थीं और उन्हें प्रधानमंत्री कार्यालय भेजती थी, लेकिन पिछले 2 साल से कोरोना के चलते माताओं की राखियां प्रधानमंत्री कार्यालय नहीं जा रही थी. वहीं सुलभ इंटरनेशनल की उपाध्यक्ष विनीता वर्मा ने बताया कि इस बार प्रधानमंत्री कार्यालय में संपर्क किया गया था. इसके बाद कार्यालय से राखियां भेजने के लिए इजाजत मिल गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए तैयार की गई राखियों को बुधवार को दिल्ली पीएमओ कार्यालय भेजा जाएगा.

undefined

सुलभ आंदोलन के संस्थापक और सामाजिक सुधारक डॉ बिंदेश्वर पाठक ने बताया कि वृंदावन में रहने वाली विधवा महिलाओं के लिए सभी महत्वपूर्ण हिंदू अनुष्ठान का शुभारंभ किया गया था, जिनमें से रक्षाबंधन भी एक है. उन्होंने बताया कि पहले यहां पर रहने वाली हजारों विधवा माताओं की तरफ से 4-5 माता मोदी जी को राखी बांधने और मिठाई देने के लिए दिल्ली जाती थी.

undefined

हर साल की तरह इस बार भी विधवा माताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अलग तरह की राखी तैयार की हैं. आश्रम में रहने वाली 70 वर्षीय गौरवनी दासी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फोटो वाली राखी को स्वयं तैयार किया है. वह खुश हैं कि इस बार उनकी राखी प्रधानमंत्री के लिए जा रही हैं.

रिपोर्ट : राघवेंद्र गहलोत

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola