प्रियंका गांधी का सवाल, क्या उत्तर प्रदेश में घटिया पीपीई किट की आपूर्ति मामले में दोषियों पर कार्रवाई करेगी योगी सरकार

Updated at : 27 Apr 2020 10:18 PM (IST)
विज्ञापन
प्रियंका गांधी का सवाल, क्या उत्तर प्रदेश में घटिया पीपीई किट की आपूर्ति मामले में दोषियों पर कार्रवाई करेगी योगी सरकार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश सरकार से सवाल किया है. प्रियंका गांधी ने योगी सरकार से पूछा है कि दो मेडिकल कॉलेजों में घटिया पीपीई किट की आपूर्ति होने पर कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन

नयी दिल्ली. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश सरकार से सवाल किया है. प्रियंका गांधी ने योगी सरकार से पूछा है कि दो मेडिकल कॉलेजों में घटिया पीपीई किट की आपूर्ति होने पर कार्रवाई की जाएगी. प्रियंका गांधी वाड्रा ने शिकायत संबंधी पत्र के लीक होने के मामले पर सोमवार को राज्य सरकार से सवाल किया है कि क्या चिकित्साकर्मियों के लिए खराब गुणवत्ता वाले निजी सुरक्षा उपकरण की आपूर्ति करने के दोषियों पर कार्रवाई होगी. उन्होंने यह दावा भी किया कि उत्तर प्रदेश सरकार को पीपीई किट से जुड़ा ‘घोटाला’ परेशान नहीं कर रहा है, बल्कि वह इससे संबंधित खबर बाहर आने से परेशान है.

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका ने शिकायती पत्र के लीक होने की एसटीएफ जांच के आदेश संबंधी सरकारी बयान का हवाला देते हुए ट्वीट किया, उप्र के कई सारे मेडिकल कालेजों में खराब पीपीई किट दी गई थीं. ये तो अच्छा हुआ सही समय पर वो पकड़ में आ गईं तो वापस हो गईं और हमारे योद्धा चिकित्सकों की सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं हुआ. उन्होंने दावा किया, हैरानी की बात ये है कि यूपी सरकार को ये घोटाला परेशान नहीं कर रहा है, बल्कि ये परेशान कर रहा है कि खराब किट की खबर बाहर कैसे आ गई. ये तो अच्छा हुआ कि खबर बाहर आ गई वरना खराब किट का मामला पकड़ा ही नहीं जाता और ऐसे ही रफा-दफा हो जाता.

उन्होंने सवाल किया कि क्या दोषियों पर कार्रवाई होगी. गौरतलब है कि कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों का इलाज कर रहे चिकित्साकर्मियों की सुरक्षा के लिए कथित तौर पर खराब गुणवत्ता के निजी सुरक्षा उपकरण (पीपीई) किट की आपूर्ति के मामले में महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा (डीजीएमई) के पत्र के लीक होने की जांच उत्तर प्रदेश सरकार ने स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को सौंपी है. खबरों के मुताबिक पिछले दिनों घटिया पीपीई किट की आपूर्ति को लेकर मेरठ और नोएडा के मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्यों ने महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा केके गुप्ता को पत्र लिखे थे. पत्रों में पीपीई किट के खराब होने और आकार में छोटे होने की शिकायत की गई थी.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola