यूपी में जहरीली शराब पीने से 24 लोगों की मौत, कई की हालत गंभीर, जांच कर रही पुलिस ने कही ये बात

Updated at : 12 May 2021 12:15 PM (IST)
विज्ञापन
Liquor

Liquor

यूपी में कोरोना के कहर के बीच जहरीली शराब का धंधा भी खूब जोर शोर से चल रहा है. आंबेडकर नगर, बदायूं और आजमगढ़ में शराब कारोबारी बेरोकटोक धंधा कर रहे है. जहरीली शराब पीने ने अबतक 24 लोगों की मौत हो चुकी है, औऱ कई लोग जिंदगी औऱ मौत के बीच झूल रहे हैं.

विज्ञापन
  • यूपी में जहरीली शराब से 25 लोगों की मौत

  • कईयों की हालत गंभीर

  • मामले की जांच में जुटी पुलिस

यूपी में कोरोना के कहर के बीच जहरीली शराब का धंधा भी खूब जोर शोर से चल रहा है. आंबेडकर नगर, बदायूं और आजमगढ़ में शराब कारोबारी बेरोकटोक धंधा कर रहे है. जहरीली शराब पीने ने अबतक 24 लोगों की मौत हो चुकी है, औऱ कई लोग जिंदगी औऱ मौत के बीच झूल रहे हैं. वहीं, जहरीली शरीब मामले में पुलिस ने दो लोगों की गिरफ्तार किया है और पूछताछ चल रही है.

24 लोगों की गई जानः यूपी में जहरीली शराब से दो दिनों में 24 लोगों की जान चली गई है, और कई लोगों की हालत गंभीर बना हुई है. लेकिन प्रदेश में शराब का काला कारोबार नहीं थम रहा है. बता दें, बीते दिनों आजमगढ़ के मित्तूपुर बाजार में शराब पीने के बाद दो दर्जन से ज्यादा लोगों की तबीयत खराब हो गई. जिसके बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और मंगलवार तक 18 लोगों की मौत हो गई.

अंबेडकरनगर में भी 5 लोगों की गई जानः इधर, अंबेडकरनगर में भी जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की जान चली गई. अंबेडकरनगर जिले के जैतपुर, कटका और मालीपुर में कई लोगों ने जहरीली शराब का सेवन किया. उनमें से 5 लोगों की अबतक जान जा चुकी है, और कई लोग जिंदगी औऱ मौत के बीच खड़े हैं.

घटना के बाद चार निलंबितः अंबेडकरनगर में 5 लोगों की मौत के बाद प्रशासन की आंख खुली और आनन फानन में मामले की जांच की जाने लगी. वहीं, आबकारी विभाग ने घटना को गंभीरता से लेते हुए निरीक्षक समेत चार लोगों को निलंबित निलंबित कर दिया गया है. साथी ही मामले की जांचकी जा रही है.

पुलिस कर रही है मामले की जांचः वहीं, जहरीली शराब से हुई मौत मामले में फिलहाल पुलिस कुछ भी कहने से इनकार कर रही है. चैतपुर पुलिस का कहना है कि मौत की जांच चल रही है, जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है कि मौत कैसे हुई है. वहीं, आजमगढ़ के प्रशासनिक अधिकारियों ने फिलहाल जहरीली शराब पीने से मौत से इनकार किया है. वहीं लोगों का कहना कि मृतकों ने ठेके से लाई शराब पिया था जिसके बाद इनकी हालत बिगड़ गई. यूपी में जहरीली शराब पीने से 24 लोगों की मौत तथा Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें।

Also Read: गांवों और कस्बों में कोरोना संक्रमण फैलने से इलाहाबाद हाईकोर्ट चिंतित, सरकार, चुनाव आयोग और कोर्ट के लिए कही यह बात

Posted by: Pritish Sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola