पीएम मोदी ने उज्ज्वला लाभार्थी मीरा मांझी को लिखा पत्र, परिवार के लिए भेजा अनोखा उपहार

Updated:
विज्ञापन
पीएम मोदी ने उज्ज्वला लाभार्थी मीरा मांझी को लिखा पत्र, परिवार के लिए भेजा अनोखा उपहार

**EDS: IMAGE VIA PMO** Ayodhya: Prime Minister Narendra Modi visits the house of an Ujjwala Yojana beneficiary, in Ayodhya, Saturday, Dec. 30, 2023. (PTI Photo) (PTI12_30_2023_000290B)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीरा के नाम पत्र में लिखा, आपको व परिवार के सभी सदस्यों को नव वर्ष 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं. प्रभु श्री राम की पावन नगरी अयोध्या में आप व आपके परिवार के सदत्यों के साथ मुलाकात और आपके द्वारा बनाई गई चाय पीकर बहुत प्रसत्रता हुई.

विज्ञापन
undefined

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्ज्वला लाभार्थी मीरा मांझी (Meera Manjhi ) को पत्र लिखा है और उनके परिवार के लिए अनोखा उपहार भेजा है. दरअसल 30 दिसंबर को अपने अयोध्या दौरे के दौरान पीएम मोदी ने मीरा मांझी के घर गए थे और चाय पी थी.

undefined

आपके द्वारा बनाई गई चाय पीकर बहुत प्रसत्रता हुई : मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीरा के नाम पत्र में लिखा, आपको व परिवार के सभी सदस्यों को नव वर्ष 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं. प्रभु श्री राम की पावन नगरी अयोध्या में आप व आपके परिवार के सदत्यों के साथ मुलाकात और आपके द्वारा बनाई गई चाय पीकर बहुत प्रसत्रता हुई.

undefined

आप जैसे मेरे करोड़ों परिवारजनों के चेहरों की यह मुस्कान ही मेरी पूंजी है : पीएम मोदी

पीएम मोदी ने अपने पत्र में आगे लिखा, अयोध्या से आने के बाद मैंने कई टीवी चैनलों पर आपका इंटरव्यू देखा. उनमें आपका व परिवार के अन्य सदस्यों का आत्मविश्वास और जितने सरल व सहज ढंग से आप लोगों ने अपने अनुभवों को साझा किया यह देखकर अच्छा लगा. आप जैसे मेरे करोड़ों परिवारजनों के चेहरों की यह मुस्कान ही मेरी पूंजी है. सबसे बड़ा संतोष है, जो मुझे देश के लिए जी-जान से कार्य करने की नई ऊर्जा देता है.

Also Read: PM Modi in Ayodhya: 22 जनवरी को श्रीराम ज्योति जलाएं देशवासी, पीएम नरेंद्र मोदी ने अयोध्या से किया आह्वान
undefined

10 करोड़वीं लाभार्थी बनना एक आंकड़ा भर नहीं : पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पत्र में आगे लिखा, आपका उज्वला योजना की 10 करोड़वीं लाभार्थी बनना एक आंकड़ा भर नहीं है, बल्कि में इसे करोड़ों देशवासियों के बड़े-बड़े सपनों व संकल्पों के पूर्ण होने की एक कड़ी के रूप में देखता हूं. मुझे पूर्ण विश्वान है कि अमृत काल में आप जैसे आकांक्षा से परिपूर्ण करोड़ों देशवासियों की जीवटता और उत्साह एक भव्य व विकसित भारत के निर्माण के हमारे लक्ष्य को सिद्ध करने में अहम भूमिका निभाएगा.

undefined

मीरा के घर अचानक पहुंचे थे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने अयोध्या दौरे में लता मंगेशकर चौक के करीब स्थित एक मोहल्ले में उज्‍ज्‍वला योजना की 10 करोड़वीं लाभार्थी मीरा से उनके घर मुलाकात की और चाय पी. पीएम मोदी मीरा के घर अचानक पहुंचे थे. मोदी का यह कार्यक्रम पहले से निर्धारित नहीं था. ऐसे में प्रधानमंत्री के मीरा के घर अचानक पहुंचने पर पूरी बस्ती के लोग हैरान रह गए. उनके पहुंचने पर पूरा क्षेत्र मोदी-मोदी के नारों से गूंज उठा. इस दौरान मोदी ने मीरा के हाथों की बनी चाय पी और कहा कि चाय अच्छी है, मगर थोड़ी मीठी हो गयी है.

undefined

मोदी के मीरा के परिवार और पूरी बस्ती का हाल-चाल जाना

मोदी ने मीरा मांझी के परिवार व पूरी बस्ती का हाल-चाल जाना. इस दौरान मोदी ने योजना के लाभ के बारे में जानकारी ली. इस पर मीरा ने मोदी से कहा कि मुझे नि:शुल्‍क गैस और आवास मिल गया है. वह बोलीं, पहले मेरा कच्चा घर था पर अब पक्का हो चुका है. आपके घर आने से बहुत खुशी हुई है. इस मौके पर मोदी ने एक बच्चे को ऑटोग्राफ भी दिया. इसमें उन्होंने वंदे मातरम लिखा और स्थानीय बच्चों संग तस्वीर भी खिंचवाई.

undefined

उज्‍ज्‍वला योजना की शुरुआत पीएम मोदी ने 2019 में बलिया से की थी

उज्‍ज्‍वला योजना की वर्ष 2019 में बलिया से शुरुआत करने की याद दिलाते हुए कहा कि तब (विपक्ष द्वारा) इसका उपहास उड़ाया जाता था लेकिन उज्ज्वला योजना ने करोड़ों माताओं, बहनों का जीवन बदल दिया है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials) अरबिंद शैक्षणिक रूप से भी पत्रकारिता और क्षेत्रीय विषयों के गहरे जानकार हैं:

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola