PM Kisan Yojana: खुशखबरी! किसानों के बैंक अकांउट में सीधे आएंगे 2000 रुपए, फटाफट चेक करें स्टेटस
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 May 2022 12:16 PM
PM Kisan Samman Nidhi Scheme: इस बात की उम्मीद बढ़ गई है कि किसानों को 11वीं किस्त जल्दी ही मिल सकती है. पीएम किसान सम्मान निधि योजना के जरिए किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक मदद देती है. यह मदद गरीब और सीमांत किसानों को मिलती है.
PM Kisan Samman Nidhi Scheme: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है. इस योजना के जरिए किसानों को आर्थिक और तकनीक की मदद मिलती है. वहीं इस योजना के लाभार्थी पीएम किसान की अगली किस्त का इंतजार कर रहे हैं. वहीं ऐसी खबरें हैं कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि का इंतजार कर रहे करोड़ों लाभार्थी के खाते में मई महीने की शुरुआत में 11वीं किस्त आ सकती है. पात्र लाभार्थी किसानों के खाते में अगले 10-15 दिनों में सरकार पैसा ट्रांसफर करने का काम कर सकती है.
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पीएम किसान का पैसा इस हफ्ते मोदी सरकार किसानों के खाते में डाल सकती है. राज्य सरकारों ने आरएफटी साइन कर दिया है. RFT का मतलब यदि आप नहीं जानते तो आइए आपको इसके बारे में बताते हैं. इसका अर्थ होता है रिक्वेस्ट फॉर ट्रांसफर. इसके बाद इस बात की उम्मीद बढ़ गई है कि किसानों को 11वीं किस्त जल्दी ही मिल सकती है. पीएम किसान सम्मान निधि योजना के जरिए किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक मदद देती है. यह मदद गरीब और सीमांत किसानों को मिलती है. यह 6,000 रुपये की आर्थिक में आपको कुल तीन किस्तों में मिलती है.
Also Read: UPMSP: यूपी बोर्ड की 40 फीसदी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा, 7 मई तक चेक होनी हैं सभी कॉपियां
केंद्र सरकार की पीएम किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए काफी मददगार साबित हुई है. इस योजना के तहत सरकार 1 साल में 3 किस्त के जरिए किसानों को खाते में 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता भेजती है. इस बीच खबर है कि सरकार जल्द ही 11वीं किस्त के पैसे जारी करने वाली है.
दरअसल, पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत सरकार प्रत्येक वर्ष करोड़ों किसानों के खाते में 6 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि जमा करती है. इस तरह सरकार द्वारा सालभर में किसानों के खाते में कुल 6 हजार रुपए भेजे जाते है. दरअसल, सभी किसान जिनके पास 2 हेक्टेयर से कम खेती योग्य भूमि है वह योजना का लाभ उठा सकते हैं.
पीएम किसान योजना के लाभार्थी लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं. यहां Farmers Corner का ऑप्शन नजर आएगा. इसके बाद Beneficiary List के ऑप्शन पर क्लिक करें और फिर एक नया पेज खुल जाएगा. नए पेज पर अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव की जानकारी दर्ज करें. इसके बाद Get Report पर क्लिक करें. यहां आपको सभी लाभार्थी किसानों की लिस्ट मिलेगी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










