PM Kisan Yojana: लंबे इंतजार के बाद किसानों के लिए आई Good News, इस दिन खाते में आएगी 12वीं किस्त

PM Kisan 12th Installment Latest Update: पीएम किसान सम्मान निधि की अगली किस्त (12th Installment) की डेट को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. आइए जानते हैं कि, आखिर कब तक किसानों के खाते में आएगी 2 हजार रुपए की अगली किस्त.
PM Kisan 12th Installment Latest Update: पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों को 12वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है. इस बार राज्य के कई इलाकों में आई बाढ़ की वजह से पूरी की पूरी फसल बर्बाद हो गई हैं. ऐसे में अब किसानों को अगली किस्त से ही थोड़ी बहुत राहत की उम्मीद है. इस बीच अगली किस्त की डेट को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. आइए जानते हैं कि, आखिर कब तक आएगी 2 हजार रुपए की अगली किस्त.
रिपोर्ट्स के अनुसार, पीएम किसान सम्मान निधि (pm kisan samman nidhi) की 12वीं किस्त सितंबर यानी इसी महीने के लास्ट तक कभी भी किसानों के अकाउंट में ट्रांसफर हो सकती है. इस बार सरकार ने फर्जीवाड़ा रोकने के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य कर दिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, फिलहाल, आवेदनकर्ताओं और लाभार्थियों के डाक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन किया जा रहा है. ऐसे में किसानों को 12वीं किस्त के लिए और अधिक इंतजार नहीं करना पड़ेगा. फिलहाल, किस्त की डेट को लेकर अभी कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया गया है.
इसके अलावा जो किसान अभी तक ई-केवाईसी नहीं करा सके हैं. उनके लिए पीएम किसान (pm kisan samman nidhi) की ऑफिशियल वेबसाइट पर बताया गया है कि, किसान अब OTP बेस्ड eKYC करा सकते हैं. ई-केवाईसी कराने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2022 निर्धारित की गई थी, लेकिन अब इसके लिए तारीख की बाध्यता खत्म कर दी गई है. मतलब अब किसान नजदीकी जन सेवा केंद्र जाकर Biometric बेस्ड ई-केवाईसी करा सकते हैं, और अगली किस्त का लाभ उठा सकते हैं.
दरअसल, देश के अन्य राज्यों की तरह यूपी के किसानों के लिए भी पीएम किसान योजना (pm kisan samman nidhi) काफी मददगार साबित हो रही है. इस योजना के तहत सरकार 1 साल में 3 किस्त के जरिए किसानों के खाते में 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भेजती है. सरकार जल्द ही 12वीं किस्त के पैसे जारी करने वाली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




