PM Kisan Yojana: 11वीं किस्त से पहले करवा लें ये काम, नहीं तो अटक जाएंगे 2 हजार रुपए, इस दिन आएंगे पैसे

How to complete e-KYC in PM Kisan Yojana: केंद्र सरकार जल्द ही 11वीं किस्त के पैसे जारी करने वाली है. अगर आप चाहते हैं कि किस्त के पैसे बिना किसी रुकावट के खाते में आ जाएं, तो तुरंत अपना e-KYC कंप्लीट करा लें.
How to complete e-KYC in PM Kisan Yojana: देश में बढ़ती महंगाई के बीच उत्तर प्रदेश के किसानों लिए केंद्र की पीएम किसान सम्मान निधि योजना काफी मददगार साबित हो रही है. इस योजना के तहत सरकार 1 साल में 3 किस्त के जरिए किसानों को खाते में 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता भेजती है. केंद्र सरकार जल्द ही 11वीं किस्त के पैसे जारी करने वाली है. अगर आप चाहते हैं कि किस्त के पैसे बिना किसी रुकावट के खाते में आ जाएं, तो इसके लिए अपना e-KYC जल्द से जल्द कंप्लीट करा लें.
केंद्र सरकार ई-केवाईसी (e-KYC) अपडेट करने के लिए लगातार लास्ट डेट आगे बढ़ा रही है, लेकिन कुछ किसान हैं कि उन्हें इसकी कोई परवाह ही नहीं है. अगर चाहते हैं इस बार बिना किसी रुकावट के खाते में पीएम किसान योजना के पैसे आ जाए तो तत्काल ई-केवाईसी अपडेट करा लें, और अच्छी बात ये है कि सरकार ने इसके लिए पहले 22 मई लास्ट डेट निर्धारित की थी, जिसे अब बढ़ाकर 31 मई कर दिया गया है. पीएम किसान पोर्टल (pmkisan.gov.in) पर इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है.
दरअसल, पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra modi) 31 मई को शिमला से किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त जारी कर सकते हैं. इस मौके पर पीएम देश के अलग-अलग इलाकों के लाभार्थियों से भी बात करेंगे. बीजेपी की मोदी सरकार ने देश की सत्ता में रहते हुए सफलतापूर्वक आठ साल पूरे कर लिए हैं. इसी उपलक्ष्य में हिमाचल प्रदेश में कार्यक्रम होगा. जहां से पीएम किसानों के लिए 11वीं किस्त भी जारी करेंगे.
पीएम किसान योजना के लाभार्थी लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं. यहां Farmers Corner का ऑप्शन नजर आएगा. इसके बाद Beneficiary List के ऑप्शन पर क्लिक करें और फिर एक नया पेज खुल जाएगा. नए पेज पर अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव की जानकारी दर्ज करें. इसके बाद Get Report पर क्लिक करें. यहां आपको सभी लाभार्थी किसानों की लिस्ट मिलेगी.जिसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




