ePaper

PM Kisan Scheme: किसानों के खाते में जल्द आएंगे 2000 रुपए, सरकार इस दिन जारी कर सकती है 11वीं किस्त

Updated at : 04 Feb 2022 4:58 PM (IST)
विज्ञापन
PM Kisan Scheme: किसानों के खाते में जल्द आएंगे 2000 रुपए, सरकार इस दिन जारी कर सकती है 11वीं किस्त

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: सरकार जल्द ही किसानों के लिए 11वीं किस्त के पैसे जारी करने वाली है. 11वीं किस्त का लाभ लेने के लिए अगर अभी तक आपने रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है तो जल्द करा लें.

विज्ञापन

pm kisan 11th installment: उत्तर प्रदेश के किसानों पर कोरोना महामारी और महंगाई की दोहरी मार पड़ रही है. इस बीच केंद्र सरकार की पीएम किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए काफी मददगार साबित हुई है. इस योजना के तहत सरकार 1 साल में 3 किस्त के जरिए किसानों को खाते में 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता भेजती है. इस बीच खबर है कि सरकार जल्द ही 11वीं किस्त के पैसे जारी करने वाली है. 11वीं किस्त का लाभ लेने के लिए अगर अभी तक आपने रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है तो जल्द करा लें

पीएम किसान योजाना की 11वीं किस्त कब आएगी

अगर आप भी किसान हैं, तो आपको भी सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना का लाभ उठा सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएम किसान योजना के लिए 11वीं किस्त अप्रैल महीने के पहले हफ्ते में किसानों के खाते ट्रांसफर की जा सकती है. लाभार्थी निर्धारित समय से पहले आपना नाम लिस्ट में जरूर चेक कर लें.

पीएम किसान योजना के लिए पात्रता क्या है

दरअसल, पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत सरकार प्रत्येक वर्ष करोड़ों किसानों के खाते में 6 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि जमा करती है. इस तरह सरकार द्वारा सालभर में किसानों के खाते में कुल 6 हजार रुपए भेजे जाते है. दरअसल, सभी किसान जिनके पास 2 हेक्टेयर से कम खेती योग्य भूमि है वह योजना का लाभ उठा सकते हैं.

लिस्ट में कैसे चेक करें अपना नाम

पीएम किसान योजना के लाभार्थी लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं. यहां Farmers Corner का ऑप्शन नजर आएगा. इसके बाद Beneficiary List के ऑप्शन पर क्लिक करें और फिर एक नया पेज खुल जाएगा. नए पेज पर अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव की जानकारी दर्ज करें. इसके बाद Get Report पर क्लिक करें. यहां आपको सभी लाभार्थी किसानों की लिस्ट मिलेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola