34 देशों की सुंदरियों ने किया ताजमहल का दीदार, मिस सुपरमॉडल वर्ल्ड वाइड 2022 कॉन्टेस्ट में ले रहीं भाग
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Oct 2022 5:59 PM
मिस सुपरमॉडल वर्ल्ड वाइड 2022 कॉन्टेस्ट में भाग ले रहीं 34 देशों की सुंदरियां बुधवार सुबह ताजमहल का दीदार करने के लिए पहुंची. इस दौरान उनके साथ भारतीय सुंदरी सोनिया मंसूर भी मौजूद थी. सोनिया मनसूर ही इन सभी सुंदरियों को यहां पर लेकर आई थी. उनके साथ इवेंट टीम के फोटोग्राफर और अन्य स्टाफ भी मौजूद था.
Miss Supermodel Worldwide 2022: विश्व प्रसिद्ध स्मारक ताजमहल पर मॉडलिंग कंपटीशन में भाग ले रहे 34 देशों की सुंदरियों ने फोटो शूट करवाया. इस दौरान उन्होंने ताजमहल में कई वीडियो रील्स भी बनाए और ताजमहल की खूबसूरती का जीभर के दीदार किया.
मिस सुपरमॉडल वर्ल्ड वाइड 2022 कॉन्टेस्ट में भाग ले रहीं 34 देशों की सुंदरियां बुधवार सुबह ताजमहल का दीदार करने के लिए पहुंची. इस दौरान उनके साथ भारतीय सुंदरी सोनिया मंसूर भी मौजूद थी. सोनिया मनसूर ही इन सभी सुंदरियों को यहां पर लेकर आई थी. उनके साथ इवेंट टीम के फोटोग्राफर और अन्य स्टाफ भी मौजूद था. 34 सुंदरियों को लेकर आए इवेंट कंपनी के प्रेसीडेंट संदीप कुमार ने बताया कि हर साल इवेंट होने पर उसमें चुनी गई सुंदरियों को हम ताजमहल लेकर आते हैं. लेकिन सुंदरियों के सिर पर सजे हुए क्राउन को इस बार चेकिंग में उतरवा दिया गया और उसकी जांच के बाद ही हमें एंट्री मिली.
35 देशों की सुंदरियों ने #ताजमहल को निहारा !#Agra #TajMahal pic.twitter.com/7NrC49ovJl
— Aviral सिंह 🦁 (@aviralsingh7777) October 12, 2022
ताजमहल का दीदार करने पहुंची सभी सुंदरियों ने ताजमहल की खूबसूरती की काफी तारीफ की. उनका कहना था कि आज से पहले उन लोगों ने सिर्फ ताजमहल के बारे में सुना था लेकिन आज उसकी खूबसूरती का दीदार भी कर लिया. यह उतना ही खूबसूरत है जितना लोग अपने शब्दों में बयान करते हैं. ताजमहल का दीदार करने वाली सुंदरियां बेलारूस, भूटान, इस्टोनिया, रूस, फिनलैंड, फ्रांस, इंडोनेशिया, कजाकिस्तान, म्यांमार, नीदरलैंड, फिलीपींस, श्रीलंका, थाईलैंड, बांग्लादेश आदि देशों से आई थी.
रिपोर्ट : राघवेंद्र गहलोत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










