UP Chunav Result: रालोद के विधायकों की बैठक अब 26 मार्च को, सपा जयंत चौधरी को भेज सकती है राज्यसभा

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Mar 2022 6:21 PM

विज्ञापन

अब पार्टी के विधायक दल का चुनाव 26 मार्च को होने वाली विधायक दल की बैठक में होगा. पहले यह बैठक 21 मार्च को होनी थी. सपा के विधायक दल की बैठक भी 26 मार्च को ही है. वहीं, भाजपा के विधायक दल की बैठक 24 मार्च को है.

विज्ञापन

Lucknow News: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर मैदान में उतरी राष्ट्रीय लोकदल को आठ विधानसभा क्षेत्र में जीत मिली है. अब पार्टी के विधायक दल का चुनाव 26 मार्च को होने वाली विधायक दल की बैठक में होगा. पहले यह बैठक 21 मार्च को होनी थी. सपा के विधायक दल की बैठक भी 26 मार्च को ही है. वहीं, भाजपा के विधायक दल की बैठक 24 मार्च को है.

बैठक की अध्यक्षता जयंत चौधरी करेंगे

लखनऊ में रालोद के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक 26 मार्च को पार्टी कार्यालय में दोपहर 12 बजे से होने की जानकारी दी गई है. इस बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी करेंगे. इस बैठक में पार्टी के विधायक दल का नेता चुना जाएगा जबकि आगे की रणनीति भी तय की जाएगी. राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी अपने गठबंधन वाले दल समाजवादी पार्टी के सहयोग से राज्यसभा में जा सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक, सपा ने जयंत चौधरी को राज्यसभा में भेजने की तैयारी भी कर ली है. राज्यसभा के चुनाव में जयंत चौधरी सपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशी हो सकते हैं. इसेे जयंत चौधरी तथा सपा के मुखिया के बीच एक बैठक दिल्ली में प्रस्तावित है.

बता दें कि राष्ट्रीय लोकदल ने मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत तथा हाथरस में जीत दर्ज की है…

  1. बागपत के छपरौली से अजय कुमार

  2. शामली के शामली सदर से प्रसन्न चौधरी

  3. थाना भवन से अशरफ अली जीते हैं. अशरफ अली ने कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा को हराया है.

  4. मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना से राजपाल बालियान

  5. पुरकाजी से अनिल कुमार ने जीत हासिल की है.

  6. मीरापुर से चंदन चौहान ने जीत दर्ज की है.

  7. हाथरस के सादाबाद से प्रदीप कुमार गुड्डू ने कद्दावर नेता रामवीर उपाध्याय को हराया.

  8. सिवालखास से रालोद के गुलाम मोहम्मद विधायक बने हैं.

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में राष्ट्रीय लोकदल का समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन था. सपा गठबंधन ने 125 सीट जीती हैं. इनमें से 33 सीट पर अपने प्रत्याशी उतारने वाले राष्ट्रीय लोकदल को आठ सीट मिली हैं. 2017 में इनका एक ही विधायक था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola