UP Madarsa Survey: यूपी में पूरा हुआ मदरसों का सर्वे, जांच में 7500 मदरसे मिले गैर मान्यता प्राप्त

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Oct 2022 7:25 AM

विज्ञापन

यूपी में लगभग 7,500 गैर-मान्यता प्राप्त मदरसों की पहचान की गई है. 15 नवंबर तक सर्वे रिपोर्ट मिल जाएगी. यूपी मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष आईए जावेद ने कहा कि, बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए सर्वे किया गया है. सभी मदरसे वैध हैं.

विज्ञापन

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में तमाम आरोप-प्रत्यारोप के बीच आखिर राज्य के सभी मदरसों का सर्वे पूरा हो चुका है. प्रदेश के सभी 75 जिलों में सर्वे के दौरान करीब 7500 गैर मान्यता प्राप्त मदरसे मिले हैं. 20 अक्टूबर को मदरसा सर्वे का अंतिम दिन था. सभी जिलाधिकारी अपने-अपने जिले की सर्वे रिपोर्ट 15 नवंबर तक शासन को उपलब्ध कराएंगे. राज्य में मान्यता प्राप्त कुल मदरसों की संख्या 16,513 हैं.

बच्चों की बेहतरी के लिए किया गया सर्वे- आईए जावेद

यूपी मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष आईए जावेद ने इस संबंध में कहा कि, राज्य में मदरसों का सर्वे पूरा हो चुका है. लगभग 7,500 गैर-मान्यता प्राप्त मदरसों की पहचान की गई है. 15 नवंबर तक सर्वे रिपोर्ट मिल जाएगी. बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए सर्वे किया गया है. सभी मदरसे वैध हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola