Live Updates

UP Breaking News Live: सहारनपुर में बड़ा हादसा, पटाखा फैक्टरी में लगी भीषण आग, चार लोगों की मौत

Updated:
विज्ञापन

UP Breaking News Live: भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की राजनीति, शिक्षा, धर्म और क्राइम से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ. यहां आपको आपके प्रदेश यूपी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

विज्ञापन

सहारनपुर में बड़ा हादसा

सहारनपुर में एक बड़ा हादसा हुआ है. जनपद के गांव गोविंदपुर के जंगल में एक पटाखा फैक्टरी भीषण आग लग गई. वहीं जबरदस्त धमाके के साथ फैक्टरी पूरी तरह ध्वस्त हो गई है. हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि कई लोग घायल भी हुए हैं. सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम और अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं.

सीएम योगी पहुंचे झांसी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार से दो दिन के झांसी तथा ललितपुर का दौरे पर हैं. इसी दौरान वह मध्य प्रदेश के दतिया भी जाएंगे. वहीं झांसी में सीएम योगी ने जिमनास्टिक हॉल का लोकार्पण किया. यहां सीएम योगी ने बच्चों से भी बात की.

ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे पर विवाद, हंगामे के बाद सर्वे नहीं हो सका

वाराणसी के काशी विश्वनाथ और ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में स्थित श्रृंगार गौरी के सर्वे को लेकर विरोध जारी हैं. वहीं ज्ञानवापी परिसर में हो रहे सर्वे का काम रुक गया है. सर्वे कर रही टीम का दावा किया है कि उन्हें ज्ञानवापी मस्जिद में जाने से रोका गया. सर्वे टीम ने कहा कि अब 9 मई को कोर्ट में बात होगी.

विश्वनाथ मंदिर के बाहर फिर से नारेबाजी

वाराणसी के काशी विश्वनाथ और ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में स्थित श्रृंगार गौरी के सर्वे को लेकर विरोध जारी हैं. विश्वनाथ मंदिर के बाहर एक बार फिर से नारेबाजी की गयी. जिसमें पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है. बता दें कि सर्वे का आज दूसरा दिन है.

लखनऊ में 10 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला

लखनऊ में 10 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. मामले की जानकारी लगते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. किशोरी को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म किए जाने की बात सामने आई है. पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है. लखनऊ के सरोजनी नगर थाना क्षेत्र का मामला है.

काशी विवि के छात्रों ने सीएम को खून से लिखा पत्र

वाराणसी में काशी विवि के वीसी आवास के बाहर छात्रों ने खून से राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री को पत्र लिखा है. छात्रों ने इफ्तार पार्टी के विवाद के विषय पर पत्र लिखा है. बीएचयू के छात्र कई दिनों से कर रहे इफ्तार पार्टी का विरोध.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola