Azamgarh Crime: आवास आवंटन की बैठक में चली गोलियां, एक की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार

Azamgarh Crime News: आजमगढ़ में आवास आवंटन को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गया. विवाद इस कदर बढ़ा कि दोनों पक्षों में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई. इस दौरान गोली लगने से एक की मौत हो गई. जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
Azamgarh Crime News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में आवास आवंटन को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गया. विवाद इस कदर बढ़ा कि दोनों पक्षों में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई. इस दौरान गोली लगने से एक की मौत हो गई. जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को अस्पताल भेज दिया और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मौके से पुलिस ने 5 लोगों को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है.
दरअसल पूरा मामला मेहनाजपुर थाना क्षेत्र का है. मिली जानकारी के अनुसार गांव में आवास आवंटन को लेकर बैठक हो रही थी. इस बीच दो लोगों में विवाद होने लगा. विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच फायरिंग शुरू हो गई. इस दौरान तीन लोगों को गोली लगी. जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए.
सूत्रों के अनुसार घायल हिमांशु सिंह को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई चुकी थी. वही भीम सिंह व मुन्ना सिंह को पैर में गोली लगी है. जिनका इलाज जारी है. आजमगढ़ के एसपी अनुराग आर्य ने बताया आज दोपहर 12 बजे पुलिस को खबर मिली कि थाना क्षेत्र महनाजपुर में दो लोगों के बीच फायरिंग हो रही है. मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ शुरू की. इस दौरान पता चला कि पूर्व प्रधान शिव शंकर सिंह उर्फ भूरे सिंह और भीम सिंह के बीच विवाद हुआ था. विवाद के दौरान भूरे सिंह और उसके साथ के लोगों ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग की थी. इस दौरान हिमांशु सिंह को सीने में गोली लगी जहां उसकी मौत हो गई. वहीं भीम सिंह और मुन्ना सिंह को पैर में गोली लगी है जिनका इलाज चल रहा है.
Also Read: Accident: आजमगढ़ में नैनो कार और बुलेट की टक्कर में एक युवक की मौत, दो घायल
पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें बनाई गई है. मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल जांच जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










