इलाहाबाद यून‍िवर्सि‍टी में कल अवैध कब्‍जा करने वालों से खाली कराया जाएगा हॉस्‍टल, नोट‍िस जारी

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 29 May 2022 1:44 PM

विज्ञापन

कोरोना काल में इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने सभी हॉस्टलों को बंद कर दिया था. इसके बावजूद हॉस्टलों में तमाम छात्र रह रहे थे. दूसरी ओर तमाम छात्र ऐसे भी हैं जो पाठ्यक्रम की पढ़ाई पूरी होने के बाद भी हॉस्टल में जमे हुए हैं. वे विश्वविद्यालय के छात्र नहीं हैं इसके बाद भी हॉस्‍टल में कब्‍जा जमाए हुए हैं.

विज्ञापन

Allhabad University News: इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय के हॉस्टल में अवैध रूप से रह रहे छात्रों को 30 मई तक हॉस्टल खाली करने का निर्देश जारी किया है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने डायमंड जुबली हॉस्टल के बाहर नोटिस चस्पा करते हुए निर्देश दिया है कि यदि 30 मई की सुबह 8 बजे तक अवैध रूप से हॉस्टल में रह रहे छात्रों ने हॉस्टल नहीं छोड़ा तो 11 बजे के बाद कार्रवाई कर छात्रों को बाहर कर दिया जाएगा.

हॉस्टल खाली करने का निर्देश दिया

दरअसल, कोरोना काल में इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने सभी हॉस्टलों को बंद कर दिया था. इसके बावजूद हॉस्टलों में तमाम छात्र रह रहे थे. दूसरी ओर तमाम छात्र ऐसे भी हैं जो पाठ्यक्रम की पढ़ाई पूरी होने के बाद भी हॉस्टल में जमे हुए हैं. वे विश्वविद्यालय के छात्र नहीं हैं इसके बाद भी हॉस्‍टल के कमरे में अवैध तरीके से कब्‍जा जमाए हुए हैं. इन्हें भी विश्वविद्यालय प्रशासन ने हॉस्टल खाली करने का निर्देश दिया है.

कमरा अलॉट होने पर भी बेघर

नए छात्रों को इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा तेजी से हॉस्टल आवंटन किए जा रहे हैं. मगर हॉस्टल में अवैध रूप से रह रहे छात्रों के कारण तमाम ऐसे छात्र हैं जिन्हें हॉस्टल में कमरे आवंटन होने के बावजूद रहने का मौका नहीं मिल रहा. इस संबंध में तमाम छात्रों ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से हॉस्टल में कमरे आवंटित होने के बाद भी न रह पाने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं. इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने अवैध रूप से हॉस्टल में रह रहे कब्जा धारकों को 30 मई तक हॉस्टल खाली करने का निर्देश जारी किया है.

रिपोर्ट : एसके इलाहाबादी

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola