हिमाचल कांस्टेबल पेपर लीक मामले में लखनऊ समेत इन पांच शहरों में CBI का छापा, आरोपी का घर भी खंगाला, मची हलचल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Feb 2023 12:59 PM
Lucknow News: हिमाचल प्रदेश कांस्टेबल भर्ती परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई की टीम जांच में लगी हुई है. परीक्षा लीक मामले में जांच कर रही सीबीआई की टीम राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के पांच शहरों में छापेमारी की.
Lucknow News: हिमाचल प्रदेश कांस्टेबल भर्ती परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई की टीम जांच में लगी हुई है. परीक्षा लीक मामले में जांच कर रही सीबीआई की टीम राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के पांच शहरों में छापेमारी की. सीबीआई ने प्रश्न पत्र लीक कराने के आरोपी अभिषेक सिंह के लखनऊ में एमिटी यूनिवर्सिटी के पास माधव ग्रीन सोसाइटी स्थित घर को खंगाला है.
हिमाचल प्रदेश कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में सीबीआई ने लखनऊ समेत वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर और अंबेडकरनगर में छापेमारी की. सीबीआई की टीम प्रश्न पत्र लीक मामले में आरोपियों के ठिकानों से साक्ष्य जुटाने में लगी है.
ज्ञात हो कि हिमाचल प्रदेश पुलिस की एसआईटी ने आरोपी अभिषेक सिंह की पेपर लीक कराने के मामले में मई 2022 में लखनऊ से गिरफ्तार किया था. जांच के दौरान पता चला कि अभिषेक तीन अभ्यर्थियों के संपर्क में था और उन्हें पेपर मुहैया कराए थे. हालांकि बाद में अभिषेक को जमानत मिल गई थी. इसके अलावा एसआईटी की टीम ने गाजियाबाद प्रिंटिंग प्रेस के मालिक शैलेंद्र विक्रम सिंह, वाराणसी निवासी मास्टरमाइंड शिव बहादुर और उसके साथी अखिलेश को भी गिरफ्तार किया था.
हिमाचल सरकार के अनुरोध पर मामले में जांच चंडीगढ़ की स्पेशल क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई. जांच एजेंसी ने मंगलवार को सात राज्यों में 50 जगहों पर एक साथ छापेमारी की. बता दें कि 27 मार्च, 2022 को आयोजित होने वाली कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र पहले ही लीक हो गए.
कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले जांच में कई बिचौलियों का नेटवर्क भी सामने आया. जांच के दौरान अभ्यर्थियों को लाखों रुपये में पेपर बेचने गिरोह का खुलासा हुआ. जिसमें संगठित नेटवर्क बिहार के साथ उत्तराखंड, यूपी, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










