ePaper

अलीगढ़ के पूर्व विधायक और एक्टर चंद्रचूड़ के पिता कैप्टन बलदेव सिंह का निधन, मुंबई में ली अंतिम सांस

Updated at : 18 Jul 2022 2:50 PM (IST)
विज्ञापन
अलीगढ़ के पूर्व विधायक और एक्टर चंद्रचूड़ के पिता कैप्टन बलदेव सिंह का निधन, मुंबई में ली अंतिम सांस

Aligarh News: फिल्म अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह के पिता और पूर्व विधायक कैप्टन बलदेव सिंह का बीमारी के चलते निधन हो गया. मुंबई के एक अस्पताल में कैप्टन बलदेव सिंह ने अंतिम सांस ली.

विज्ञापन

Aligarh News: अलीगढ़ शहर से 37 साल पहले कांग्रेस की सीट पर कैप्टन बलदेव सिंह विधायक चुने गए थे. बीमारी के चलते मुंबई के एक अस्पताल में कैप्टन बलदेव सिंह का निधन हो गया, कैप्टन बलदेव सिंह फिल्म अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह के पिता हैं.

1985 में कांग्रेस से बने अलीगढ़ शहर विधायक

1985 में कांग्रेस ने अलीगढ़ शहर से जलालपुर के रहने वाले कैप्टन बलदेव सिंह को टिकट दिया था. कैप्टन बलदेव सिंह विधायक भी चुने गए. आगे के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने कैप्टन बलदेव सिंह को टिकट नहीं दिया तो, वह कांग्रेस का साथ छोड़ जनता दल के हो गए. वहां भी कैप्टन बलदेव सिंह का मन नहीं लगा और कुछ महीनों बाद उनकी कांग्रेस में वापसी हो गई, परंतु फिर कैप्टन बलदेव सिंह सक्रिय राजनीति में नजर नहीं आए.

एक्टर चंद्रचूड़ सिंह के साथ मुंबई चले गए

राजनीति से सक्रियता कम करते हुए पूर्व विधायक कैप्टन बलदेव सिंह ने अपने पुत्र चंद्रचूड़ सिंह के साथ मुंबई जाना उचित समझा. कैप्टन बलदेव सिंह अपने फिल्म अभिनेता पुत्र चंद्रचूड़ सिंह के साथ मुंबई में ही रहने लगे. फिल्म अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह के फिल्मों की शुरुआत हो चुकी थी. एक्टर चंद्रचूड़ सिंह की 1996 में तेरे मेरे सपने, 1997 में बेताबी, 1999 में सिलसिला है प्यार का, दाग और 2001 में आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया फिल्में आईं. फिर कैप्टन बलदेव सिंह का अलीगढ़ लौटना ना हो सका.

मुंबई में बीमारी से पूर्व विधायक का निधन

अलीगढ़ शहर के पूर्व विधायक कैप्टन बलदेव सिंह काफी समय से बीमार चल रहे थे. मुंबई के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. इलाज के दौरान कैप्टन बलदेव सिंह ने दुनिया को अलविदा कह दिया. कैप्टन बलदेव सिंह का मुंबई में ही अंतिम संस्कार किया गया.

कैप्टन बलदेव सिंह के निधन पर अलीगढ़ कांग्रेस में शोक व्याप्त

कांग्रेस से विधायक रहे कैप्टन बलदेव सिंह के निधन की सूचना से अलीगढ़ कांग्रेस में शोक की लहर दौड़ गई. पूर्व विधायक,पूर्व एमएलसी, हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी विवेक बंसल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ठा. संतोष सिंह, महानगर अध्यक्ष सलाउद्दीन वशी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सागर सिंह आदि ने पूर्व विधायक कैप्टन बलदेव सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया.

रिपोर्ट- चमन शर्मा

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola