Good News: इलेक्ट्रिक व्हीकल की चार्जिंग की समस्या होगी दूर, यूपी में बनेंगे फास्ट चार्जिंग स्टेशन

Updated at : 24 Aug 2022 3:57 PM (IST)
विज्ञापन
Good News: इलेक्ट्रिक व्हीकल की चार्जिंग की समस्या होगी दूर, यूपी में बनेंगे फास्ट चार्जिंग स्टेशन

An electric car charging in California

यूपी के लखनऊ एवं कानपुर, अयोध्या, गोरखपुर समेत सूबे के 43 जिलों में दो-दो फास्ट ईवी चार्जिंग स्टेशन खोलने की तैयारी की जा रही है. लखनऊ में प्रदेश का पहला फास्ट चार्जिंग स्टेशन खुल चुका है, जहां 50 मिनट में इलेक्ट्रिक कार या एसयूवी चार्ज हो जाएगी. हर जिले के चार फास्ट चार्जिंग स्टेशन खोले जाएंगे.

विज्ञापन

Electric Vehicle Charging Station: आने वाले समय में उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रिक कार की संख्या बढ़ने वाली है. इसकी तैयारी की जा रही है. इसी क्रम में अब यूपी की राजधानी लखनऊ एवं कानपुर, अयोध्या, गोरखपुर समेत सूबे के 43 जिलों में दो-दो फास्ट ईवी चार्जिंग स्टेशन खोलने की तैयारी की जा रही है. लखनऊ में प्रदेश का पहला फास्ट चार्जिंग स्टेशन खुल चुका है, जहां 50 मिनट में इलेक्ट्रिक कार या एसयूवी चार्ज हो जाएगी. हर जिले के चार कोनों में फास्ट चार्जिंग स्टेशन खोले जाएंगे.

एसयूवी चार्ज होने में सात से आठ घंटे लग रहे

इस संबंध में इंडियन ऑयल के अधिकारियों ने मीडिया को बताया है कि वाहनों का दबाव ध्यान में रखते हुए यूपी के अन्य जिलों में चार्जिंग स्टेशन खोलने की तैयारी की जा रही है. उत्तर प्रदेश में फिलहाल 120 चार्जिंग स्टेशन हैं लेकिन इनकी क्षमता सिर्फ आठ किलोवाट है. ऐसे में इन स्टेशनों पर एक कार या एसयूवी चार्ज होने में सात से आठ घंटे लग जाता है.

120 धीमी चार्जिंग के स्टेशन

पायलट प्रोजेक्ट के तहत आशियाना में खुले फास्ट चार्जिंग स्टेशन की क्षमता 25 किलोवाट है. फास्ट चार्जिंग स्टेशन पर वाहन चार्ज के लिए मोबाइल ऐप डाउनलोड करनी होगी. इसके जरिए पता चल सकेगा कि कब का टाइम स्लॉट खाली है. स्टेशन पहुंच कर वाहन चार्ज कराए जा सकते हैं. लखनऊ में फास्ट ईवी चार्जिंग स्टेशन टाटा के सहयोग से पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लगाया गया है. मौजूदा समय आईओसी के यूपी-1 मुख्यालय के अन्तर्गत गोरखपुर मंडल में 23, वाराणसी मंडल में आठ, प्रयागराज में 31, लखनऊ में 31, कानपुर में 27 यानी कुल 120 धीमी चार्जिंग के स्टेशन बनाए गए हैं.

यूपी में कितने इलेक्ट्रिक वाहन? 

  • यूपी में पौने तीन लाख के करीब ईवी यानी इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या है.

  • इनमें सबसे अधिक बिक्री दो पहिया की हो रही है.

  • लखनऊ में ही आठ हजार दो पहिया और चार पहिया ई वाहन हैं.

  • इनमें पांच हजार बाइक और स्कूटर हैं. तीन हजार कार या एसयूवी हैं.

  • इनके अलावा 35 हजार ई रिक्शा और 140 इलेक्ट्रिक बसें हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola