Bakrid 2022: यूपी में ऐसे मनाई जा रही बकरीद, तस्वीरों में देखें भाईचारे के पर्व के खुशनुमा पल

Updated at : 10 Jul 2022 12:17 PM (IST)
विज्ञापन
Bakrid 2022: यूपी में ऐसे मनाई जा रही बकरीद, तस्वीरों में देखें भाईचारे के पर्व के खुशनुमा पल

Bakrid 2022: देशभर में ईद-उल-अजहा का पर्व मनाया जा रहा है. बकरीद पर उत्तर प्रदेश के मस्जिदों में लोगों ने नमाज अदा की और खुदा से अमन-चैन की दुआएं मांगी.

विज्ञापन
undefined

देशभर में ईद-उल-अजहा का पर्व मनाया जा रहा है. बकरीद पर उत्तर प्रदेश के मस्जिदों में लोगों ने नमाज अदा की और खुदा से अमन-चैन की दुआएं मांगी. नमाज के बाद लोग एक-दूसरे के गले मिले और बकरीद की मुबारकबाद दी.

undefined

ताजनगरी आगरा में भी बकरीद बनायी गयी. तजमहल में लोगों ने नमाज पढ़कर अमन-चैन की दुआएं मांगी. मुस्लिम समाज के घरों में पर्व को लेकर खासा देखने को मिल रहा है. बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक पर्व की खुशियां मना रहे हैं.

undefined

वाराणसी में बकरीद के मौके पर लोगों ने नमाज पढ़ कर अमन- चैन की दुआ की. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बकरीद की मुबारकबाद दी है. पीएम ने ट्वीट किया- ‘ईद मुबारक! ईद-उल-अजहा की बधाई. यह त्योहार हमें मानव जाति की भलाई के लिए सामूहिक कल्याण और समृद्धि की भावना को आगे बढ़ाने की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करे.

undefined

वहीं यूपी में बकरीद (Bakrid) के मौके पर प्रमुख स्थलों की ड्रोन से लगातार निगरानी की गई. कानपुर (Kanpur) में जुमे की नमाज के बाद हुई पत्थरबाजी को लेकर जिला प्रशासन कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता था. जिला प्रशासन ने बकरीद की नमाज को लेकर धर्मगुरुओं से संपर्क स्थापित कर उन्हें शासन की गाइड लाइन के अनुसार त्यौहार मनाने को कहा.

undefined

इस्लाम धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक बकरीद को ईद-उल-अजहा भी कहा जाता है. ईद-उल फित्र के बाद मुसलमानों का ये दूसरा सबसे बड़ा त्योहार है. इस मौके पर ईदगाह या मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की जाती है.

undefined

बरेली में भी लोगों ने ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की. बता दें कि इस पर्व पर इस्लाम धर्म के लोग साफ-पाक होकर नए कपड़े पहनकर नमाज पढ़ते हैं और उसके बाद कुर्बानी देते हैं. ईद-उल फि‍त्र पर जहां खीर बनाने का रिवाज है. वहीं बकरीद पर बकरे की कुर्बानी (बलि) दी जाती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola