बरेली के एक रेस्टोरेंट में लगी आग, जन्मदिन पार्टी मना रहे दर्जनों लोग फंसे, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Mar 2022 6:26 PM
बरेली के एक रेस्टोरेंट में मंगलवार को अचानक उस वक्त आग लग गई, जब वहां एक जन्मदिन की पार्टी चल रही थी. आग की लपटों को देख पार्टी मना रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई. फिलहाल, मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाना शुरू कर दिया है.
Bareilly News: बरेली शहर के डीडीपुरम स्थित लूथरा टॉवर के रेस्टोरेंट में मंगलवार को अचानक आग लग गई. रेस्टोरेंट में जन्मदिन पार्टी चल रही थी. आग की लपटों को देख जन्मदिन पार्टी मना रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई. टॉवर में लोगों की चीख पुकार को सुनकर आस-पड़ोस के दुकानदार और राहगीर मदद को पहुंचे. इन लोगों ने फायर बिग्रेड को सूचना दी. फायर ब्रिगेड और पुलिस फंसे लोगों की मदद को जुट गई है.
मदद के लिए पहुंचे लोगों ने रेस्टोरेंट से 25 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है. बाकी की तलाश चल रही है. साथ ही आग लगने के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है. यह घटना शहर के लूथरा टॉवर की है, जहां जन्मदिन की पार्टी चल रही थी.
पार्टी में करीब दो-तीन दर्जन लोग शामिल थे. जन्मदिन पार्टी के दौरान अचानक टॉवर में आग लग गई. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. बच्चे युवा और बुजुर्ग बचने के लिए चीख-पुकार मचाने लगे. यह सुनकर डीडीपुरम के दुकानदार एवं राहगीरों ने आग बुझाने का प्रयास किया. इसके साथ ही फायर बिग्रेड को सूचना दी.
पुलिस और फायर ब्रिगेड के अफसरों ने मौके पर पहुंच बचाव कार्य शुरू कराया. जन्मदिन पार्टी मना रहे 25 से अधिक लोगों को टॉवर से सुरक्षित निकाल लिया गया है. इसके बाद बाकी लोगों की तलाश चल रही है. अचानक आग कैसे लगी. इन कारणों का पता लगाया जा रहा है. टॉवर में आग बुझाने के साधन काम नहीं कर रहे थे. इसलिए अफसर रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं. टॉवर मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है.
Also Read: Bareilly News : अवैध हथियारों का शौकीन है यह दंपति, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने शुरू की जांच
शहर के डीडीपुरम टॉवर में आग लगने के बाद रोड पर वाहनों का लंबा जाम लग गया. प्रेमनगर पुलिस ने वाहनों का जाम खुलवाकर संचालन शुरू कराया है.
रिपोर्ट: मुहम्मद साजिद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










