ePaper

...तो लखीमपुर ह‍िंंसा के अहम गवाह दिलबाग सिंह ने हथि‍यार के लाइसेंस के लिए रची हमले की साज‍िश?

Updated at : 02 Jun 2022 2:06 PM (IST)
विज्ञापन
...तो लखीमपुर ह‍िंंसा के अहम गवाह दिलबाग सिंह ने हथि‍यार के लाइसेंस के लिए रची हमले की साज‍िश?

**EDS: BEST QUALITY AVAILABLE** Lakhimpur Kheri: A vehicle set ablaze after violence broke out after farmers agitating were allegedly run over by a vehicle in the convoy of a union minister, in Lakhimpur Kheri, Sunday, Oct. 3, 2021. (PTI Photo) (PTI10_03_2021_000200A)

खबर मिल रही है कि किसान नेता ने हथियार का लाइसेंस हासिल करने के लिए हमले की योजना बनाई थी. उत्तर प्रदेश पुलिस ने जानकारी दी थी कि भाकियू नेता ने घटना के संदिग्धों की पहचान कर ली है. दिलबाग सिंह लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में अहम गवाह हैं. फ‍िलहाल, पुल‍िस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Lakhimpur Kheri Violence: भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू/BKU) के नेता दिलबाग सिंह पर हुए कथित हमले के मामले में नया खुलासा हुआ है. खबर मिल रही है कि किसान नेता ने हथियार का लाइसेंस हासिल करने के लिए हमले की योजना बनाई थी. उत्तर प्रदेश पुलिस ने जानकारी दी थी कि भाकियू नेता ने घटना के संदिग्धों की पहचान कर ली है. दिलबाग सिंह लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में अहम गवाह हैं. फ‍िलहाल, पुल‍िस मामले की जांच कर रही है.

गनमैन को अपने आप ही छुट्टी दी गई

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, पहचाने गए संदिग्धों ने दावा किया है कि किसान नेता ने ‘लाइसेंस (हथियार) हासिल करने के लिए अपने ऊपर ऐसा हमले की योजना बनाई थी.’ पुलिस ने जानकारी दी कि किसान नेता को सुरक्षा के लिए गनमैन मुहैया कराया गया था, लेकिन हमले के दिन उन्हें छुट्टी पर भेज दिया गया था. एजेंसी से बातचीत में लखीमपुर खीरी पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने कहा, ‘उनके पास सुरक्षा के लिए प्रशासन की तरफ से दिया गया गनमैन है लेकिन गनमैन को अपने आप ही छुट्टी दी गई और उसी दिन यह गोलीबारी की घटना हुई.’ उन्होंने बताया, ‘बीती रात उन्होंने दावा किया उनके ऊपर तीन बार गोली चलाई गई थी. हमने मामले में एफआईआर दर्ज की थी. बैलिस्टिक रिपोर्ट के लिए लखनऊ से फॉरेंसिक साइंस लैब की टीम बुलाई गई है. उन्होंने संदिग्धों की पहचान की है, जो यह दावा कर रहे हैं कि नेता ने हथियार का लाइसेंस हासिल करने के लिए अपने ऊपर हमले की योजना बनाई थी.’

Also Read: लखीमपुर खीरी हिंसा के अहम गवाह दिलबाग सिंह पर जानलेवा हमला, पुलिस जांच के बीच गर्म हुई राजनीति

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola