यूपी में पत्रकार की बेटी को दबंगों ने जिंदा जलाकर मारा, जेल में बंद हैं मृतका के पिता...

सुल्तानपुर. प्रदेश के सुल्तानपुर जिले बल्दी राय थाना क्षेत्र में सोमवार को एक युवती किशोरी ने कुछ दबंगों ने जिंदा जला दिया. युवती की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गयी. परिजनों ने बताया कि बेटी घर के बाहर नल पर पानी भरने गयी थी, तभी उसे जला दिया. परिजनों ने आरोपितों और पुलिस की मिलीभगत का आरोप भी लगाया.

जानकारी के अनुसार, बल्दी राय थाना क्षेत्र के टड़सा मजरे एंजर गांव निवासी पत्रकार प्रदीप सिंह को पुलिस ने जबरन एक मुकदमे में फंसाकर जेल भेज रखा है. सोमवार शाम को जब पत्रकार की बेटी श्रद्धा सिंह दरवाजे पर लगे नल से पानी भर रही थी, तब आरोपित सुभाष, महंथ और जय करन निवासी परसौली वहां पहुंचे. इन सभी ने सरेआम उसे बंधक बनाकर दरवाजे पर ही उसे जला दिया और फरार हो गये.
आग की लपटों से घिरी बेटी की आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे. आनन-फानन में उसे लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धनपत गंज लेकर आये. श्रद्धा सिंह की हालत सीरियस थी, वो 90% जल चुकी थी. इस अवस्था में उसका मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान हुआ और फिर डॉक्टरों ने उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया, जहां रात में उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी.
Posted by : Thakur Shaktilochan Shandilya
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए