UP Chunav 2022: दरगाह आला हजरत खानदान की बहू निदा खान BJP में शामिल, तीन तलाक मुद्दे की लड़ती हैं लड़ाई

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Jan 2022 3:55 PM

विज्ञापन

इसके बाद से ही अदालत में मामला चल रहा है. निदा ने अपने पूर्व शौहर शीरान रज़ा खान के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. उनके भाजपा में शामिल होने के बाद बरेली की सियासी समीकरण बदलने की उम्मीद है.

विज्ञापन

Bareilly News: दरगाह आला हजरत खानदान की बहू एवं तीन तलाक पीड़िताओं की लड़ाई लड़ने वाली निदा खान रविवार को भाजपा में शामिल हो गई हैं. उनको पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने लखनऊ में पार्टी कार्यालय पर सदस्यता दिलाई.

सियासी समीकरण बदलने की उम्मीद

निदा खान लंबे समय से तीन तलाक पीड़िताओं के लिए लड़ रही हैं. केंद्र सरकार के तीन तलाक कानून बिल लाने पर निदा ने समर्थन किया था. निदा खान की शादी इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां के भाई के बेटे शीरान रज़ा खां के साथ हुई थी. मगर पारिवारिक कारणों के चलते तलाक हो गया. इसके बाद से ही अदालत में मामला चल रहा है. निदा ने अपने पूर्व शौहर शीरान रज़ा खान के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. उनके भाजपा में शामिल होने के बाद बरेली की सियासी समीकरण बदलने की उम्मीद है.

पहले मिल रही थी लालबत्ती

उत्तर प्रदेश सरकार निदा खान को पहले लाल बत्ती देने की तैयारी में थी.इसको लेकर सब कुछ फाइनल हो चुका था. मगर अचानक ही स्थानीय स्तर से विरोध हो गया. इसके चलते निदा खान को लाल बत्ती नहीं मिल पाई. मगर, इस बार वह भाजपा में शामिल हो गई हैं.

रिपोर्ट: मुहम्मद साजिद

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola