कोरोना से जंग: ग्राम प्रधान का निर्देश, बाहर से आने वाले लोगों को पहले करानी होगी जांच, गांव में दवा की छिड़काव और सफाई जोरों पर

Author : Radheshyam Kushwaha Published by : Prabhat Khabar Updated At : 01 Apr 2020 1:33 PM

विज्ञापन

कोरोना वायरस को लेकर ग्राम प्रधान ने सिंहपुर गांव की सुरक्षा बढ़ा दी है. ग्राम प्रधान द्वारा गांव में लगातार दवा की छिड़काव और साफ सफाई कराई जा रही है.

विज्ञापन

बलिया. कोरोना वायरस से पूरा देश दहशत में है. वहीं, UP में भी कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. इसे देखते हुए ग्राम प्रधान सुगंधी सिंह ने सिंहपुर गांव की सुरक्षा बढ़ा दी है. ग्राम प्रधान द्वारा गांव में लगातार दवा की छिड़काव और साफ सफाई कराई जा रही है. इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राणा विजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ संजय सिंह ने लोगों को कोरोना वायरस से बचाव को लेकर जागरूक भी कर रहे है. वहीं ग्रामीणों को साबुन से हाथ हर दो घंटे में धोने के लिए प्रेरित भी कर रहे हैं.

ग्राम प्रधान द्वारा दूसरे राज्यों से अपने घर जाने वाले लोगों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. उन्होंने गांव के सभी लोगों को सतर्क कर दिया है कि बाहर से आने वाले किसी भी ब्यक्ति को अपने घर में घुसने नहीं देना है. वो चाहे अपने घर के सदस्य ही क्यों न हो. ग्राम प्रधान के अनुसार बाहर से आने वाले लोगों को गांव से बाहर क्वारेंटाइन सेंटर (प्राथमिक विद्यालय पाठशाला न. 1) में रखा जा रहा है. इसके बाद पुलिस प्रशासन को सूचना दी जाती है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना वायरस की जांच करने के बाद ही किसी भी ब्यक्ति को गांव में प्रवेश करने दिया जा रहा है.

बता दें कि सिंहपुर गांव में ग्राम प्रधान द्वारा मंगलवार को सेनीटाइजेशन अभियान चलाया गया. इस दौरान जगह-जगह केमिकल का छिड़काव किया गया. वहीं, साफ-सफाई भी की गई. इसके साथ ही लोगों के बीच जागरुकता अभियान चलाया और उन्‍हें इसके संक्रमण से बचने का उपाय बताया. इस दौरान कोरोना वायस से बचाव के लिए लोगों से घरों में रहने की अपील की गई. सोशल डिस्टेंसिंग क्या होता है और उसे पालन करने के बारे में बताया गया. इस दौरान लोगों को बताया गया कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने से ही वायरस का असर कम होगा. इसके साथ ही बाहर से आए लोगों के लिए घर में अलग रहने या क्वारेंटाइन सेंटर में रहने की सलाह दी गई.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola