बरेली में दिल्ली से आए कोरोना पॉजिटिव मेहमान ने मां-बेटी को दिया संक्रमण, स्वास्थ्य विभाग ने दी यह सलाह
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Apr 2022 6:58 AM
बरेली में एक कोरोना संक्रमित मेहमान ने मां-बेटी को कोरोना वायरस दे दिया है. युवक ने कोरोना के लक्षण दिखने पर अपनी कोरोना जांच कराई थी, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.
Bareilly News: ‘अतिथि देवो भवः’ इसका मतलब है कि मेहमान भगवान का रूप है. मगर, बरेली में एक कोरोना संक्रमित मेहमान ने मां-बेटी को कोरोना वायरस दे दिया है. युवक ने कोरोना के लक्षण दिखने पर अपनी कोरोना जांच कराई थी, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.
इसके बाद बरेली में महिला और उनकी पुत्री ने भी जांच कराई. इन दोनों की रिपोर्ट भी बुधवार को पॉजिटिव आई है. इसके बाद दोनों को घर में आइसोलेट (अलग) कर इलाज शुरू कर दिया है. मगर, एक साथ दो मरीज मिलने से बरेली में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या चार हो गई है.
शहर के प्रेमनगर थाना क्षेत्र की गुलमोहर पार्क कॉलोनी में 80 वर्षीय महिला के घर 14 अप्रैल को दिल्ली से मेहमान आया था. उसकी बरेली में तबियत बिगड़ गई. उसने इलाज कराया. इसके बाद 18 अप्रैल को दिल्ली वापस लौट गया. उसकी दिल्ली के डॉक्टर ने कोरोना की जांच कराई. जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. मेहमान के सूचना देने के बाद 80 वर्षीय महिला और उसकी 56 वर्षीय पुत्री ने बुधवार को निजी लैब पर कोरोना की जांच कराई.
दोनों मां-बेटी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इसके बाद डॉक्टर ने घर में आइसोलेट होने के साथ ही इलाज की सलाह दी है. हालांकि, दोनों ही महिलाएं कोरोना की दोनों डोज ले चुकीं हैं. इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद बरेली में कोरोना मरीजों की संख्या चार हो गई है.
दिल्ली राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है. दिल्ली एनसीआर से आने वाले मेहमान और लोगों के साथ कोविड गाइडलाइंस का पालन करें. उनकी जांच भी कराएं.
कोविड मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है. इसलिए बाजार के साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर भी कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करें. त्योहारों के मौके पर कोविड-19 का ख्याल रखें.”दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी” का पालन करें.
रिपोर्ट: मोहम्मद साजिद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










