ePaper

कांग्रेस नेता सच‍िन पायलट ने मोदी सरकार पर लगाया आरोप- ईडी, सीबीआई वही करेगी जिससे केंद्र को फायदा हो

Updated at : 12 Jun 2022 4:03 PM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस नेता सच‍िन पायलट ने मोदी सरकार पर लगाया आरोप- ईडी, सीबीआई वही करेगी जिससे केंद्र को फायदा हो

सचिन पायलट ने देश में निलंब‍ित भाजपा प्रवक्‍ता नूपुर शर्मा के बयान के बाद हुए बवाल पर भी पत्रकारों से बातचीत की. बीजेपी प्रवक्ता पर जो कार्रवाई हुई है, वह दबाव में की गई कार्रवाई है. जो प्रवक्ता ने बोला उसको बोलवाया गया है. यूपी में जो चल रहा है, वह भविष्य की राजनीति के लिए शुभ संकेत नहीं है.

विज्ञापन

Sachin Pilot Lucknow Visit: केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है. नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी को ईडी की ओर से तलब किए जाने के मुद्दे पर लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि ईडी, सीबीआई वही करेगी जिससे केंद्र को फायदा होगा.


कांग्रेस दिल्ली दफ्तर से ईडी के ऑफ‍िस तक सत्याग्रह करेगी

सचिन पायलट ने देश में निलंब‍ित भाजपा प्रवक्‍ता नूपुर शर्मा के बयान के बाद हुए बवाल पर भी पत्रकारों से बातचीत की. उन्‍होंने कहा कि बीजेपी प्रवक्ता पर जो कार्रवाई हुई है, वह दबाव में की गई कार्रवाई है. जो प्रवक्ता ने बोला उसको बोलवाया गया है. यूपी में जो चल रहा है, वह भविष्य की राजनीति के लिए शुभ संकेत नहीं है. केंद्र सरकार ने लगातार विपक्ष के खिलाफ एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है. राहुल गांधी और सोनिया गांधी को नेशनल हेराल्ड मामले में जो समन दिया गया है, उसके विरोध में कांग्रेस दिल्ली दफ्तर से ईडी के ऑफ‍िस तक सत्याग्रह करेगी. इसमें सभी सांसद, पार्टी के वरिष्ठ नेता आद‍ि मौजूद रहेंगे. जनहित के मुद्दों पर बात न हो, इसलिए बीजेपी इस तरह के मुद्दों को जन्म देकर लोगों का ध्यान भटकाने का काम कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola