ePaper

Good News: गोरखपुर को सीएम योगी आदित्यनाथ देंगे 125 करोड़ रुपए की सौगात, जानें हर खास बात

Updated at : 31 Jul 2022 3:49 PM (IST)
विज्ञापन
Good News: गोरखपुर को सीएम योगी आदित्यनाथ देंगे 125 करोड़ रुपए की सौगात, जानें हर खास बात

मुख्यमंत्री नाग पंचमी के अवसर पर आयोजित विराट कुश्ती दंगल में विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे. 3 अगस्त को मुख्यमंत्री गोरखपुर में आयोजित रोजगार मेला में युवाओं को प्रोत्साहित करेंगे और नगर निगम कि कई परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे. मुख्यमंत्री 3 अगस्त की शाम को लखनऊ के लिए रवाना भी होंगे.

विज्ञापन

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी दो दिवसीय दौरे पर 2 अगस्त को गोरखपुर आएंगे. मुख्यमंत्री नाग पंचमी के अवसर पर आयोजित विराट कुश्ती दंगल में विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे. 3 अगस्त को मुख्यमंत्री गोरखपुर में आयोजित रोजगार मेला में युवाओं को प्रोत्साहित करेंगे और नगर निगम कि कई परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे. मुख्यमंत्री 3 अगस्त की शाम को लखनऊ के लिए रवाना भी होंगे.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 2 अगस्त की दोपहर को गोरखपुर आने की संभावना है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 2 अगस्त को नाग पंचमी के दिन गोरखनाथ मंदिर में आयोजित कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में गोरखपुर केसरी, गोरखपुर कुमार, वीर अभिमन्यु, खिताब से विजेताओं को सम्मानित करेंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रात्रि विश्राम गोरखनाथ मंदिर स्थित आवास पर करेंगे. 3 अगस्त को नित्य क्रिया करने के बाद वो गोरखनाथ मंदिर स्थित हिंदू सेवा आश्रम में जनता दर्शन करेंगे. उसके बाद सुबह 11:00 बजे मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित रोजगार मेला में शिरकत करेंगे यह रोजगार मेला आईटीआई, कौशल विकास मिशन, पॉलिटेक्निक एवं सेवायोजन विभाग द्वारा आयोजित किया गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां पर युवाओं को संबोधित करेंगे.

इस रोजगार मेले में 40 कंपनियां करीब 10000 युवाओं को रोजगार प्रदान करेंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रोजगार मेले में शिरकत करने के बाद 12:15 पर योगीराज बाबा गंभीर नाथ प्रेक्षागृह जाएंगे वहां नगर निगम की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. यहां पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगभग 125 करोड़ रुपए की योजनाओं का सौगात महानगर वासियों को देंगे. यही से मुख्यमंत्री इलेक्ट्रिक बस, टूरिस्ट बस, कूड़ा उठाने के लिए खरीदे गए 25 वाहनों को भी रवाना करेंगे. मुख्यमंत्री नगर निगम में बने डेडीकेटेड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर का भी लोकार्पण करेंगे. कमांड सेंटर के नंबर पर 1533 पर फोन कर लोग सफाई से जुड़ी शिकायत कर सकेंगे.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ योगीराज बाबा गंभीर नाथ प्रेक्षागृह से दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग की ओर से मुख्यमंत्री दिव्यांगजनों को मोटराइड ,ट्राई साइकिल प्रदान करेंगे. प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री लाभार्थियों को सम्मानित करेंगे और विभिन्न योजनाओं में अच्छा काम करने वाले लोगों को पुरस्कृत भी किया जाएगा. इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ के लिए रवाना होने की संभावना है.

रिपोर्ट : कुमार प्रदीप

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola