School Chalo Abhiyan: CM योगी श्रावस्ती से करेंगे स्कूल चलो अभियान की शुरुआत, 100 फीसदी नामांकन का लक्ष्य
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Apr 2022 8:05 AM
School Chalo Abhiyan: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यानी सोमवार से उत्तर प्रदेश में स्कूल चलो अभियान शुरू करने जा रहा है. इस अभियान का आगाज सीेम योगी श्रावस्ती से करेंगे.
Lucknow News: उत्तर प्रदेश में अब जब कोरोना के मामलों में लगातार कमी दर्ज की जा रही है, ऐसे में योगी 2.0 सरकार आज यानी 4 मार्च से स्कूल चलो अभियान शुरू करने जा रहा है. इस अभियान का आगाज खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे. स्कूल चलो अभियान का लक्ष्य उत्तर प्रदेश के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 100 फीसदी नामांकन सुनिश्चित करना है.
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सरकारी स्कूलों का कायाकल्प करने की दिशा में एक बार फिर काम करना शुरू कर दिया है. 04 अप्रैल, 2022 से स्कूल चलो अभियान की शुरुआत की जा रही है. इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी विधायकों को एक-एक स्कूल गोद लेने के निर्देश भी दिए हैं. अभियान के तहत स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती भी सुनिश्चित की जाएगी, साथ ही छात्रों को यूनिफॉर्म और जूते-मोजे भी उपलब्ध कराए जाएंगे. वहीं, शौचालय, पेयजल, पर्याप्त फर्नीचर और स्मार्ट क्लास जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हों यह सुनिश्चित किया जाएगा.
मुख्यमंत्री की योजना के अनुसार, स्कूल चलो अभियान का लक्ष्य उत्तर प्रदेश के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 100 फीसदी नामांकन सुनिश्चित करना है. उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से बताया गया कि परिषद के स्कूलों में पहली से 8वीं कक्षा में बच्चों के नामांकन के लिए स्कूल चलो अभियान चार अप्रैल से शुरू होगा. इसकी शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथा श्रावस्ती में सोमवार यानी आज सुबह 10 बजे करेंगे. समारोह का सभी विद्यालयों में सीधा प्रसारण किया जाएगा.
बेसिक शिक्षा निदेशक सर्वेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि 30 अप्रैल तक चलने वाले अभियान में सर्वाधिक बच्चों का नामांकन करने वाले स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को सम्मानित भी किया जाएगा. उन्होंने बताया कि अभियान के तहत शिक्षक घर-घर जाकर अभिभावकों को बच्चों को स्कूलों में प्रवेश दिलाने और प्रतिदिन स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करेंगे और मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी देंगे. समारोह में सीएम के साथ बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह भी शामिल होंगे. जिलों में स्थानीय मंत्री, सांसद और विधायक अभियान के शुभारंभ समारोह में शामिल होंगे.
रिपोर्ट- रजनीश यादव
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










