50 बच्चों के कथित यौन उत्पीड़न के मामले में CBI ने किया उत्तर प्रदेश के जूनियर इंजीनियर को गिरफ्तार

Author Agency
Updated:
विज्ञापन
50 बच्चों के कथित यौन उत्पीड़न के मामले में CBI ने किया उत्तर प्रदेश के जूनियर इंजीनियर को गिरफ्तार

नयी दिल्ली : सीबीआई ने करीब 50 बच्चों के यौन शोषण के आरोप में उत्तर प्रदेश के सिंचाई विभाग के जूनियर इंजीनियर को गिरफ्तार किया यह जानकारी सीबीआई के अधिकारी ने मंगलवार को दी.

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सीबीआई ने करीब 50 बच्चों के यौन शोषण के आरोप में उत्तर प्रदेश के सिंचाई विभाग के जूनियर इंजीनियर को गिरफ्तार किया यह जानकारी सीबीआई के अधिकारी ने मंगलवार को दी.

जानकारी के मुताबिक, सीबीआई ने पिछले 10 साल से बच्चों का कथित रूप से यौन उत्पीड़न करने और उनके वीडियो तथा तस्वीरों को दुनिया में अन्य ऐसे कुत्सित सोच वाले लोगों को बेचने के मामले में उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के एक कनिष्ठ अभियंता को गिरफ्तार कर लिया है.

अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि आरोपित जूनियर इंजीनियर पर चित्रकूट, बांदा और हमीरपुर जिलों में पांच से 16 साल की आयु के करीब 50 बच्चों के साथ कुकृत्य करने का आरोप है. सीबीआई ने जूनियर इंजीनियर को बांदा से गिरफ्तार किया है. जल्द ही एक सक्षम अदालत में पेश किया जा सकता है.

अधिकारियों के अनुसार सीबीआई को तलाशी के दौरान आठ मोबाइल फोन, करीब आठ लाख रुपये नकदी, सेक्स टॉय, लैपटॉप और बड़ी मात्रा में बच्चों से संबंधित अश्लील सामग्री के अन्य डिजिटल साक्ष्य मिले हैं.

अधिकारियों ने बताया कि कनिष्ठ अभियंता पर आरोप है कि वह पिछले 10 साल से इस काम को अंजाम दे रहा था. समझा जाता है कि उसने जांचकर्ताओं को बताया कि वह बच्चों को इस बारे में मुंह बंद रखने के लिए मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण देता था.

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola