Live Updates

UP Breaking News Live: नोएडा के गालीबाज नेता श्रीकांत त्‍यागी को इलाहाबाद हाई कोर्ट से मिली जमानत

Updated:
विज्ञापन

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

विज्ञापन

गालीबाज नेता श्रीकांत त्‍यागी को मिली जमानत

उत्तर प्रदेश के नोएडा की एक पॉश सोसाइटी में रहने वाला श्रीकांत त्यागी को एक विवाद के बाद 9 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था. करीब 44 दिन बाद उसे हाई कोर्ट से जमानत मिल गई है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे. मुख्यमंत्री भाई जी हनुमान प्रसाद पोद्दार की तपोभूमि गीता वाटिका में उनके 130 में जयंती महोत्सव में बतौर अध्यक्ष शामिल होंगे. उसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर पहुंचेंगे जहां गुरु गोरक्षनाथ का पूजन-अर्चन करने के बाद मंदिर में अधिकारियों विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे. रात्रि विश्राम मुख्यमंत्री मंदिर स्थित आवास में करेंगे. शुक्रवार की सुबह मुख्यमंत्री जनता दरबार लगाएंगे. इसके बाद लखनऊ के लिए रवाना होंगे.

अलीगढ़ जिले के सभी स्कूल 23 व 24 सितंबर को बंद रहेंगे

भारी बारिश की आशंका को देखते हुए अलीगढ़ जिले के सभी स्कूल 23 व 24 सितंबर को बंद रहेंगे. यह आदेश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से दिया गया है.

ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी विवाद मामले में अगली सुनवाई 29 को

ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी विवाद मामले में जिला जज वाराणसी ए.के विश्वेश की अदालत में गुरुवार को सुनवाई की गई. दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद न्‍याधीश ने सुनवाई की अगली तारीख 29 सितंबर न‍िर्धारित की है.

मथुरा में नई रेलबस सेवाओं का शुभारंभ

भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने आज मथुरा में नई रेलबस सेवाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. मथुरा और वृंदावन के बीच सेवाएं प्रभावी रहेंगी. इस मौके पर उन्होंने कहा कि, रेलबस का रूप बदल दिया गया है. पूरा सिस्टम नया है, लेकिन हमारी एक अलग योजना भी है, वह भी बनेगी। यह बहुत बड़ी परियोजना है, इसमें समय लगेगा. हम इसे वृंदावन-मथुरा तक सीमित नहीं रखना चाहते, इसे और आगे जाना चाहिए.

बरेली में इलेक्ट्रिक बस का चार्जिंग प्वाइंट फटने से एक की मौत

उत्तर प्रदेश के बरेली में गुरुवार दोपहर इलेक्ट्रिक चार्जिंग बस स्टेशन पर चार्ज हो रही इलेक्ट्रिक बस का चार्जिंग प्वाइंट फट गया. जिसके चलते तेज धमाका हुआ. बस में बैठे एक व्यक्ति की मौत हो गई है. मृतक का नाम विजय कुमार बताया गया है. इसके साथ ही दो लोग घायल हो गए हैं. दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है. इनकी हालत गंभीर है. हादसे की सूचना पर तुरंत ही पुलिस अफसर और फायर बिग्रेड पहुंच गई.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola