ePaper

फूलपुर से भाजपा सांसद केशरी देवी पटेल से रंगदारी में मांगे 50 लाख रुपये, पूरे पर‍िवार को मारने की दी धमकी

Updated at : 05 Nov 2022 7:09 PM (IST)
विज्ञापन
फूलपुर से भाजपा सांसद केशरी देवी पटेल से रंगदारी में मांगे 50 लाख रुपये, पूरे पर‍िवार को मारने की दी धमकी

पुलिस धमकी देने वाले के बारे में पता लगा रही है. इस घटना से सांसद और उनका परिवार काफी परेशान है. शहर में पुलिस लाइन के बगल में फूलपुर की सांसद केशरी देवी पटेल का आवास है. उन्होंने पुलिस को बताया कि एक नवंबर की रात उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आई.

विज्ञापन

Prayagraj News: प्रयागराज जिले के फूलपुर संसदीय सीट से भाजपा की सांसद केशरी देवी पटेल से 50 लाख की रंगदारी मांगने और न देने पर धमकी देने का मामला सामने आया है. सांसद की तहरीर पर शहर की कर्नलगंज पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है. यूपी में एक सांसद को धमकी देने के इस मामले ने काफी सुर्ख‍ियां बटोर ली हैं. पुल‍िस भी इस मामले की जांच काफी तेजी से शुरू कर दी है.

रजिस्टर्ड डाक से उनके पास एक पत्र आया

पुलिस धमकी देने वाले के बारे में पता लगा रही है. इस घटना से सांसद और उनका परिवार काफी परेशान है. शहर में पुलिस लाइन के बगल में फूलपुर की सांसद केशरी देवी पटेल का आवास है. उन्होंने पुलिस को बताया कि एक नवंबर की रात उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आई. रात अधिक होने के कारण उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया लेकिन कुछ देर बाद दोबारा फोन आया. जब उन्होंने नाम पूछा तो उधर से कॉल करने वाले नाम न बताते हुए अभद्रता करने लगा. वह फोन पर ही रंगदारी मांगने लगा.

50 लाख रुपये की मांग की गई

सांसद ने पुल‍िस को बताया है क‍ि फोन करने वाले ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी. रंगदारी और धमकी से सांसद परेशान हो गईं. उन्होंने ब‍िना देरी क‍िये एसएसपी को सूचना दी. सांसद केशरी देवी पटेल ने पुलिस को बताया कि करीब दो माह पहले रजिस्टर्ड डाक से उनके पास एक पत्र आया था जिसमें उनसे 50 लाख रुपये की मांग की गई थी. धमकी भरे पत्र में उनको और उनके परिवार को खत्म करने की धमकी दी गई थी. हालांकि, उन्‍होंने पुल‍िस को यह भी बताया है क‍ि उस वक्त उन्होंने मुकदमा दर्ज नहीं कराया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola