Bareilly News: काम पर निकले युवक का वापस आया शव, सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

बरेली में मजदूरी करने घर से निकले युवक को तेजी से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी. इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली में मजदूरी करने घर से बाइक से निकले युवक को तेजी से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी. इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
बरेली जनपद के बहेड़ी थाना क्षेत्र के उनई मकरुका निवासी जितेंद्र पाल (30 वर्ष) की नारायण नगला गांव के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक के परिजनों ने बताया कि जितेंद्र रोजाना की तरह बाइक लेकर सुबह मजदूरी करने घर से निकला था, लेकिन जब वह नारायण नगला गांव के पास पहुंचा.
इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी. इससे जितेंद्र पाल गंभीर रूप से घायल हो गया. दुर्घटना के बाद टक्कर मारने वाला ड्राइवर ट्रैक्टर ट्राली को लेकर फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, लेकिन जब तक पुलिस मौके पर पहुंची. कुछ ही देर में जितेंद्र पाल की मौत हो गई.
पुलिस ने मृतक की जेब से मिले मोबाइल फोन से दुर्घटना की सूचना परिजनों को दी. इसके बाद परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी और ट्रैक्टर-ट्राली की तलाश शुरू कर दी है. इसके अलावा रामपुर रोड पर भी एक बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी. इसमें रमेश (20 वर्ष) घायल हो गया. उसको इलाज के लिए भर्ती किया गया है.
रिपोर्ट: मुहम्मद साजिद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










