ePaper

Yogi 2.0 In UP: यूपी में योगी आदित्यनाथ सरकार का दूसरा कार्यकाल शुरू, जानें नई कैबिनेट की खास बातें

Updated at : 25 Mar 2022 7:06 PM (IST)
विज्ञापन
Yogi 2.0 In UP: यूपी में योगी आदित्यनाथ सरकार का दूसरा कार्यकाल शुरू, जानें नई कैबिनेट की खास बातें

यूपी में बनी योगी की नई कैबिनेट में मुख्यमंत्री और दो उप-मुख्यमंत्री समेत 53 चेहरों को स्थान मिला है. योगी आदित्यनाथ सीएम हैं. डिप्टी सीएम का पद केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक को दिया गया है. वहीं, इस सूची में 16 कैबिनेट मंत्री, 14 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व 20 राज्यमंत्रियों ने शपथ ली है.

विज्ञापन

Yogi Return In UP: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्रित्व कार्यकाल का दूसरा दौर शुरू हो चुका है. उन्होंने यूपी की राजधानी के शहीद पथ स्थित अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में मुख्यमंत्री पद की गोपनीयता की शपथ ली.

पीएम नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गज बने साक्षी

इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित केंद्रीय कैबिनेट के कई मंत्री कार्यक्रम में मौजूद रहे. भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी इस दौरान समारोह में रहे. यूपी में बनी योगी की नई कैबिनेट में मुख्यमंत्री और दो उप-मुख्यमंत्री समेत 53 चेहरों को स्थान मिला है. योगी आदित्यनाथ सीएम हैं. डिप्टी सीएम के पद पर केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक को बिठाया गया है. वहीं, इस सूची में 16 कैबिनेट मंत्री, 14 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 20 राज्यमंत्रियों ने शपथ ली है.

एक नजर योगी की कैबिनेट पर…

Sr. No.नामपद
1
योगी आदित्यनाथमुख्यमंत्री
2
केशव प्रसाद मौर्य उप मुख्यमंत्री
3
ब्रजेश पाठक उप मुख्यमंत्री
4
सुरेश कुमार खन्नाकैबिनेट मंत्री
5
सूर्य प्रताप शाहीकैबिनेट मंत्री
6
स्वतंत्रदेव सिंहकैबिनेट मंत्री
7
बेबी रानी मौर्य कैबिनेट मंत्री
8
लक्ष्मी नारायण चौधरीकैबिनेट मंत्री
9
जितिन प्रसादकैबिनेट मंत्री
10
जयवीर सिंहकैबिनेट मंत्री
11
धर्मपाल सिंहकैबिनेट मंत्री
12
नंद गोपाल गुप्ता नंदीकैबिनेट मंत्री
13
भूपेंद्र सिंह चौधरीकैबिनेट मंत्री
14
अनिल राजभरकैबिनेट मंत्री
15
राकेश सचानकैबिनेट मंत्री
16
अरविंद कुमार शर्माकैबिनेट मंत्री
17
योगेंद्र उपाध्यायकैबिनेट मंत्री
18
आशीष पटेलकैबिनेट मंत्री
19
संजय निषादकैबिनेट मंत्री
20
नितिन अग्रवाल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
21
कपिल देव अग्रवाल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
22
रवींद्र जायसवाल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
23
संदीप सिंह राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
24
गुलाब देवी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
25
गिरीश चंद्र यादव राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
26
धर्मवीर प्रजापति राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
27
असीम अरुण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
28
जेपीएस राठौर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
29
दयाशंकर सिंह राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
30
नरेंद्र कश्यप राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
31
दिनेश प्रताप सिंह राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
32
अरुण कुमार सक्सेना राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
33
दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
34
मयंकेश्वर सिंहराज्यमंत्री
35
दिनेश खटीकराज्यमंत्री
36
संजीव गोंडराज्यमंत्री
37
बलदेव सिंह ओलखराज्यमंत्री
38
अजीत पालराज्यमंत्री
39
जसवंत सैनीराज्यमंत्री
40
रामकेश निषादराज्यमंत्री
41
मनोहर लाल मन्नू कोरीराज्यमंत्री
42
संजय गंगवारराज्यमंत्री
43
बृजेश सिंहराज्यमंत्री
44
के पी मलिकराज्यमंत्री
45
सुरेश राहीराज्यमंत्री
46
सोमेंद्र तोमरराज्यमंत्री
47
अनूप प्रधान ‘वाल्मीकि’राज्यमंत्री
48
प्रतिभा शुक्लाराज्यमंत्री
49
राकेश राठौर गुरुराज्यमंत्री
50
रजनी तिवारीराज्यमंत्री
51
सतीश शर्माराज्यमंत्री
52
दानिश आजाद अंसारीराज्यमंत्री
53
विजय लक्ष्मी गौतमराज्यमंत्री

योगी कैबिनेट में 5 महिलाओं को मिला मौका

  1. बेबी रानी मौर्य : कैबिनेट मंत्री

  2. गुलाब देवी : राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

  3. प्रतिभा शुक्ला : राज्यमंत्री

  4. रजनी तिवारी : राज्यमंत्री

  5. विजय लक्ष्मी गौतम : राज्यमंत्री

योगी की कैबिनेट में लखनऊ यूनिवर्सिटी के पांच चेहरे

  1. ब्रजेश पाठक, उप-मुख्यमंत्री

  2. सुरेश खन्ना, कैबिनेट मंत्री

  3. मयंकेश्वर शरण सिंह, कैबिनेट मंत्री

  4. दयाशंकर सिंह, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

  5. दानिश आजाद, राज्यमंत्री

योगी की कैबिनेट ने कुछ नाम ऐसे जो न एमएलए न एमएलसी

  1. जसवंत सैनी : उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष हैं. 1989 में संघ कार्यकर्ता के रूप में कार्य किया और फिर छात्र राजनीति में आए. 2009 में एकमात्र चुनाव लोकसभा का लड़ा, लेकिन नहीं जीत पाए.

  2. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’: 2019 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उन्हें पूर्वांचल विकास बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाया गया था. इनका नाम भी लोगों को हैरान करने वाला रहा है.

  3. दानिश आजाद अंसारी: 2022 के चुनाव से ठीक पहले इन्हें भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का महामंत्री बनाया गया. दानिश को मोहसिन रजा की जगह मंत्री बनाया गया है.

  4. जेपीएस राठौर: अब तक भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष थे. जेपीएस राठौर ने आईआईटी बीएचयू से बीटेक व एमटेक की पढ़ाई की है. वर्ष 1996 में वे बीएचयू के छात्र संघ अध्यक्ष बने. वे युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और आईटी सेल के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं.

  5. नरेंद्र कश्यप: पश्चिमी यूपी के बड़े नेता माने जाते हैं. गाजियाबाद के पूर्व राज्यसभा सांसद और ओबीसी मोर्चा के अध्यक्षर नरेंद्र कश्यप को भी राज्यमंत्री बनाया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola