Ballia News: शराब देखकर फिसल गई चोर की नीयत, फिर जानें क्या हुआ? पूरा मामला जानकर हंसी नहीं रोक पाएंगे आप
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Mar 2022 7:01 PM
यह मामला है बलिया के बांसडीह रोड थानाक्षेत्र के रघुनाथपुर गांव का. चोर बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, चोर चोरी के इरादे से किसी के घर में घुसा. फिर वह महंगी चीजें तलाशने लगा. इसी बीच उसकी नजर वहां रखी एक शराब की बोतल पर पड़ी. फिर वह खुद को पीने से रोक नहीं पाया.
Lucknow News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक अजीब वाक्या सामने आया है. एक चोर चोरी के इरादे से किसी के घर में घुसा. फिर वह महंगी चीजें तलाशने लगा. इसी बीच उसकी नजर वहां रखी एक शराब की बोतल पर पड़ी. फिर वह खुद को पीने से रोक नहीं पाया. दो-दो घूंट मारते हुए उसने पूरी बोतल ही खाली कर दी. अब उसे वहां से भागने का होश नहीं रहा. फिर जानिए क्या हुआ…
बलिया में चोरी की नीयत से घर मे घुसा था यह चोर। शराब देख कर मन डोल गया। फ़्री का मिला तो ज़्यादा चढ़ा लिया और वहीं लुढ़क गया। सुबह पकड़ा गया। 🍷🥂🍾🍺🍻🥃😀 pic.twitter.com/ZhmwWZad0r
— Sanjay Kishore (@saintkishore) March 30, 2022
यह मामला है बलिया के बांसडीह रोड थानाक्षेत्र के रघुनाथपुर गांव का. चोर बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, चोर चोरी के इरादे से किसी के घर में घुसा. फिर वह महंगी चीजें तलाशने लगा. इसी बीच उसकी नजर वहां रखी एक शराब की बोतल पर पड़ी. फिर वह खुद को पीने से रोक नहीं पाया. दो-दो घूंट मारते हुए उसने पूरी बोतल ही खाली कर दी. अब उसे वहां से भागने का होश नहीं रहा. सुबह जब परिवार के लोगों की आंख खुली तो सब फर्श पर सो रहे अजनबी को देखकर हैरत में पड़ गए. उन्होंने तुरंत पुलिस को पूरी सूचना दी. पुलिस हरक में आई. उसने जब चोर से पूछताछ की तो सब मामला साफ हुआ. अब वह चोर सोशल मीडिया में भी सुर्खी बटोर रहा है. फिलहाल, पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










