Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर की सुरक्षा होगी अत्याधुनिक, CRPF नहीं अब ये संभालेंगे मोर्चा
Published by : Pritish Sahay Updated At : 03 Jan 2024 2:57 PM
Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था अब बदल जाएगी. सुरक्षा अब तक सीआरपीएफ कर रही थी, लेकिन प्राण प्रतिष्ठा के बाद इसे एसएसएफ के हवाले कर दिया जाएगा. सुरक्षा के लिए जवानों को विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया है.
Ayodhya Ram Mandir: आने वाली 22 जनवरी को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम है. समारोह से पहले बड़ा फैसला करते हुए मंदिर की सुरक्षा में बदलाव किया गया है. दरअसल अब राम मंदिर की सुरक्षा की कमान अयोध्या पुलिस के हाथ में दे दी गई है. इससे पहले मंदिर की सुरक्षा का जिम्मा सीआरपीएफ के पास था. वहीं, माना जा रहा है कि प्राण प्रतिष्ठा के बाद पूरे मंदिर परिसर समेत इलाके की सुरक्षा अयोध्या पुलिस के हाथों में होगी. यूपी पुलिस मंदिर परिसर में स्पेशल टास्क फोर्स तैनात करेगी. बता दें, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद से ही सीआरपीएफ राम मंदिर की सुरक्षा में लगी है.
एसएसएफ के जिम्मे होगी मंदिर की सुरक्षा
टाइम्स ऑफ इंडिया न्यूज पेपर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक अधिकारी ने बताया कि 1992 में बाबरी मस्जिद का ढांचा गिराए जाने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने पूरे राम जन्म भूमि परिसर सीआरपीएफ को तैनात किया था. इसके बाद से परिसर की सुरक्षा में सीआरपीएफ तैनात है. वहीं. 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तारीख तय की गई है. इसके बाद मंदिर की सुरक्षा का जिम्मा यूपी विशेष सुरक्षा बल (एसएसएफ) को दे दी जाएगी.
अत्याधुनिक हथियारों से लैस होंगे एसएसएफ के जवान
राम मंदिर की सुरक्षा में जिन एसएसएफ के जवानों को तैनात किया जा रहा है वो अत्याधुनिक हथियारों से लैस होंगे. जवानों के सुरक्षा के लिए विशेष तौर पर प्रशिक्षित किया गया है. मंदिर परिसर की सुरक्षा को लेकर आधुनिक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है. इसके अलावा परिसर में बम के खतरों से निपटने के लिए बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की भी तैनाती की जाएगी.
अभी कैसी है सुरक्षा व्यवस्था
राम मंदिर परिसर की सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ की छह बटालियन फिलहाल तैनात है. इनमें एक महिला बटालियन भी है. बटालियन में तैनात जवान रेड जोन इलाके की सुरक्षा करते हैं. इसके अलावा पीएसी की 12 कंपनियां भी सुरक्षा के लिए तैनात हैं. वहीं बाहरी सुरक्षा के लिए यूपी पुलिस के जवान तैनात रहते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










