Exclusive: अलीगढ़ के डिग्री कॉलेजों की एसोसिएशन ने दिया कुलपति को 18 लाइन का ज्ञापन, 15 शब्द मिले गलत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Aug 2022 7:59 PM
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय स्ववित्तपोषित महाविद्यालय एसोसिएशन, अलीगढ़ के पदाधिकारियों, जिसमें डिग्री कॉलेज संचालक व प्रोफेसर थे, ने यूनिवर्सिटी के कुलपति को 1 अगस्त को हुई मीटिंग में लिए गए फैसले को लेकर एक 5 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा.
Aligarh News: अलीगढ़ में डिग्री कॉलेजों की एक एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पांच मांगों को लेकर राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति को हिंदी में लिखा एक ज्ञापन दिया. 18 लाइन के इस ज्ञापन में 15 गलतियां देखने को मिली.
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय स्ववित्तपोषित महाविद्यालय एसोसिएशन, अलीगढ़ के पदाधिकारियों, जिसमें डिग्री कॉलेज संचालक व प्रोफेसर थे, ने यूनिवर्सिटी के कुलपति को 1 अगस्त को हुई मीटिंग में लिए गए फैसले को लेकर एक 5 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में एसोसिएशन के उपाध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज ने पांच मांगें रखीं, जो परीक्षा की तिथि को बढ़ाने, प्रयोगात्मक परीक्षा मुख्य परीक्षा के बाद कराने, परीक्षा फीस जमा करने आदि को लेकर था.

स्ववित्तपोषित महाविद्यालय एसोसिएशन, अलीगढ़ के पदाधिकारी, सदस्य व प्रोफेसरों द्वारा यूनिवर्सिटी के कुलपति को हिंदी में ज्ञापन लिखा. ज्ञापन में कुल 18 लाइन हैं और इन 18 लाइन में 15 गलतियों को आसानी से देखा जा सकता है. इस ज्ञापन को जो भी देखता है, वह यह कहते हुए नहीं रह सकता कि जब डिग्री कॉलेज चलाने वाले और डिग्री कॉलेज में पढ़ाने वाले महानुभावों का हिंदी को लेकर के ज्ञान इतना खस्ता है, तो फिर डिग्री कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चों का भविष्य कैसा होगा?
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार महेश कुमार ने प्रभात खबर को बताया कि ज्ञापन में इतनी ज्यादा गलतियों का, जो मामला प्रभात खबर के द्वारा सामने आया है, जांच कराएंगे कि ऐसा ज्ञापन किसके द्वारा लिखा गया ? ज्ञापन से संबंधित एसोसिएशन के संज्ञान में मामला लाया जाएगा और डिग्री कॉलेजों में हिंदी के ज्ञान को लेकर गंभीर रहने के लिए निर्देशित करेंगे.
रिपोर्ट : चमन शर्मा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










