ePaper

महिला कांग्रेस की सदस्य पद्मा चौरसिया ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से शादी के लिए किया हंगामा

Updated at : 22 Nov 2016 11:35 AM (IST)
विज्ञापन
महिला कांग्रेस की सदस्य पद्मा चौरसिया ने  कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से शादी के लिए किया हंगामा

इलाहाबाद : देश के मोस्ट एलिजेबल पॉलिटिकल बैचलर राहुल गांधी ने अभी तक शादी का मन नहीं बनाया है लेकिन उनसे शादी करने के लिए इलाहाबाद की पद्मा चौरसिया इस कदर दीवानी हैं कि कल जब राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी और बहन प्रियंका के साथ इलाहाबाद पहुंचे, तो पद्मा की चाह ने जोर […]

विज्ञापन


इलाहाबाद :
देश के मोस्ट एलिजेबल पॉलिटिकल बैचलर राहुल गांधी ने अभी तक शादी का मन नहीं बनाया है लेकिन उनसे शादी करने के लिए इलाहाबाद की पद्मा चौरसिया इस कदर दीवानी हैं कि कल जब राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी और बहन प्रियंका के साथ इलाहाबाद पहुंचे, तो पद्मा की चाह ने जोर मारा. राहुल गांधी अपने पुश्तैनी आवास में रूके थे, उक्त लड़की ने उस आवास के बाहर जमकर हंगामा किया और यह मांग रखी कि उन्हें राहुल गांधी से मिलने दिया जाये.

पद्मा चौरसिया 35 वर्ष की हैं और महिला कांग्रेस की सदस्य हैं. इनका कहना है कि वे राहुल गांधी से ही विवाह करेंगी और उनके इंतजार में ही अबतक उन्होंने शादी नहीं की. उनका कहना है कि राहुल गांधी से उनकी शादी होगी यह बात उन्हें आकाशवाणी द्वारा ज्ञात हुई है और रोज रात को राहुल गांधी उनके सपनों में आकर उन्हें शादी करने का आश्वासन देते हैं.

पद्मा का कहना है कि अगर राहुल से उन्हें मिलवा दिया जाये, तो वे तुरंत शादी के लिए हां कर देंगे. पद्मा राहुल गांधी से अमेठी में एक-दो बार मिल चुकी हैं और उनसे अपने दिल की बात भी कह दी है. पद्मा ने राहुल से मिलने के लिए इतना हंगामा किया कि पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और उसका चालान कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola