कानपुर में नवजात की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप

Updated:
विज्ञापन
कानपुर में नवजात की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप

कानपुर : उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में आज एक नवजात बच्चे की मौत हो गयी. बच्चे के परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों की लापरवाही से यह दुर्घटना हुई है. बच्चे की मौत के बाद उनके परिजनों ने अस्पताला में काफी हंगामा किया. गौरतलब है कि पिछले दिनों पहले भी कानपुर में डॉक्टरों की […]

विज्ञापन

कानपुर : उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में आज एक नवजात बच्चे की मौत हो गयी. बच्चे के परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों की लापरवाही से यह दुर्घटना हुई है. बच्चे की मौत के बाद उनके परिजनों ने अस्पताला में काफी हंगामा किया.

गौरतलब है कि पिछले दिनों पहले भी कानपुर में डॉक्टरों की लापरवाही से एक बच्चे की मौत हो गयी थी. इस घटना में भी बच्चे के परिजनों का आरोप यह था कि डॉक्टरों की लापरवाही से ही बच्चे की मौत हुई है.

बच्चे के पिता का आरोप था कि वह अपने बच्चे को कंधे पर लेकर अस्पताल के एक विभाग से दूसरे विभाग में भटकता रहा लेकिन उसके बच्चे का पर्याप्त इलाज नहीं हुआ. लेकिन मेडिकल कॉलेज प्रबंधन का कहना था कि बच्चे को जब अस्पताल लाया गया था उससे पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola