कोर्ट ने मथुरा हिंसा की सीबीआइ जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई स्थगित की
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Oct 2016 7:43 PM
इलाहाबाद : इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने आज उस जनहित याचिका पर सुनवाई 25 अक्तूबर तक स्थगित कर दी जिसमें मथुरा के जवाहर बाग की घटना की जांच सीबीआइ को सौंपने की मांग की गई थी. उधर, एक याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश सरकार का जवाबी हलफनामा अस्पष्ट, झूठा और अनुचित है. दो पुलिस […]
इलाहाबाद : इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने आज उस जनहित याचिका पर सुनवाई 25 अक्तूबर तक स्थगित कर दी जिसमें मथुरा के जवाहर बाग की घटना की जांच सीबीआइ को सौंपने की मांग की गई थी. उधर, एक याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश सरकार का जवाबी हलफनामा अस्पष्ट, झूठा और अनुचित है. दो पुलिस अधिकारियों सहित 20 से अधिक लोगों की इस हिंसा में मौत हुई थी. यह हिंसा एक अदालती आदेश के बाद जून में जगह खाली कराने की कार्रवाई के दौरान हुई थी और इस सार्वजनिक पार्क से विस्फोटकों, हथियारों और गोलियों का जखीरा बरामद हुआ था. इस पर स्वयंभू नेता राम वृक्ष यादव के अनुयायियों ने अवैध कब्जा कर रखा था.
मुख्य न्यायाधीश डीबी भोसले और न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा की खंडपीठ ने महाधिवक्ता विजय बहादुर सिंह के उपस्थित नहीं होने पर याचिकाओं पर सुनवाई स्थगित कर दी. सिंह इस मामले में राज्य सरकार की तरफ से पेश हो रहे हैं. अदालती कक्ष से बाहर आने पर मुख्य याचिकाकर्ता अश्विनी उपाध्याय ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार सुनवाई की हर तारीख पर पर सत्तारुढ़ सपा के वरिष्ठ नेताओं को बचाने के लिए नई तिकड़म के साथ सामने आ रही है, भूमि कब्जा करने में मदद में जिनकी भूमिका जांच के दायरे में है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










