मात्र चार रुपये की वजह से चली गयी दो जान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jun 2015 5:29 PM
विज्ञापन
इलाहाबाद : गेंहू पिसाई में चार रुपये कम देने से उपजे विवाद में दो लोगो की जान चली गयी और कई अन्य घायल हो गये हैं. घटना इलाहाबाद जिले के यमुना पार क्षेत्र के दूर-दराज वाले इलाके में हुई. इलाहाबाद जोन के पुलिस महानिरीक्षक बृज भूषण शर्मा ने बताया कि इस सिलसिले में चार लोगों […]
विज्ञापन
इलाहाबाद : गेंहू पिसाई में चार रुपये कम देने से उपजे विवाद में दो लोगो की जान चली गयी और कई अन्य घायल हो गये हैं. घटना इलाहाबाद जिले के यमुना पार क्षेत्र के दूर-दराज वाले इलाके में हुई. इलाहाबाद जोन के पुलिस महानिरीक्षक बृज भूषण शर्मा ने बताया कि इस सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है और संघर्ष में इस्तेमाल किये गये हथियार को भी जब्त कर लिया गया है.
दलित समुदाय से ताल्लुक रखने वाले दोनों युवकों की हत्या की घटना के बाद घोरपुर इलाके के मोहिद्दीनपुर गांव में भारी संख्या में पुलिस बलों को तैनात किया गया है.पुलिस के मुताबिक, वशिष्ठ नारायण दुबे की आटा चक्की पर कल 15 वर्षीय रजत नाम के किशोर ने गेहूं पिसाई के बदले में चार रुपया कम दिया क्योंकि उसके पास चार रुपये नहीं थे.
इस मुद्दे को लेकर दुबे के बेटे सुरेश और रजत के बीच विवाद हो गया जिसके बाद चक्की मालिक के दूसरे बेटे राजेश ने धारदार हथियार से रजत पर हमला कर दिया. रजत का इस समय शहर के एक अस्पताल में इलाज किया जा रहा है.रजत पर हमले की बात सुनकर उसके परिजन दुबे की आटा चक्की को घेर लिया जिसके बाद गुस्से में आकर राजेश ने अपने लाइसेंसी बंदूक से उन पर गोली चला दी.
गोली लगने से घायल हुए राहुल और आशु (दोनों 18 वर्ष) की मौत हो गयी जबकि विवेक और विकास घायल हो गये. भारी संख्या में पुलिस बल, प्रांतीय सशस्त्र कांस्टेबलरी के जवान और वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गये हैं और स्थिति पर नियंत्रण पा लिया है.
दुबे की आटा चक्की, गौशाला, एक मोटरसाइकिल और उसके घर के एक हिस्से को भीड ने जला दिया. पुलिस ने बताया कि राजेश, सुरेश और उनके दो भाईयों – राकेश और सन्नी के खिलाफ एक मामला दर्ज कर लिया गया है और चारों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










