26 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

UP Chunav 2022: अलीगढ़ में पहले चरण में होगा मतदान, जानिए सभी विधानसभाओं का सियासी समीकरण

UP Chunav 2022: अलीगढ़ जनपद में पहले चरण में 10 फरवरी को मतदान होगा. नोटिफिकेशन 14 जनवरी को जारी होगा. अलीगढ़ की सभी सात सीटों पर भाजपा का कब्जा है. इस रिपोर्ट में जानें सभी विधानसभा सीटों का सियासी समीकरण ...

UP Chunav 2022: चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तिथियों की घोषणा कर दी है. उत्तर प्रदेश में चुनाव 7 चरणों में होगा. जनपद अलीगढ़ में वोटिंग 10 फरवरी को होगी.

चुनाव आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार, अलीगढ़ में 14 जनवरी को नोटिफिकेशन, 21 जनवरी को नामांकन, 24 जनवरी को स्क्रूटनी, 27 जनवरी को नाम वापसी और 10 फरवरी को मतदान होगा. मतगणना 10 मार्च को होगी.

Also Read: UP Election 2022: अलीगढ़ में 14 जनवरी के बाद भाजपा खोलेगी अपने ‘पत्ते’, उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा तेज
अलीगढ़ में 2017 में भाजपा ने किया था ‘क्लीन स्वीप’

जनपद अलीगढ़ में 7 विधानसभा हैं- कोल, शहर, अतरौली, खैर, इगलास, बरौली, छर्रा. पिछले विधानसभा चुनाव 2017 में सातों विधानसभा सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज कर क्लीन स्वीप किया था. विधायक के नाम ये हैं-

  • कोल से अनिल पाराशर (भाजपा)

  • शहर से संजीव राजा (भाजपा)

  • अतरौली से संदीप सिंह (भाजपा)

  • खैर से अनूप वाल्मीकि (भाजपा)

  • इगलास से राजकुमार सहयोगी (भाजपा)

  • बरौली से दलवीर सिंह (भाजपा)

  • छर्रा से रविंद्र सिंह (भाजपा)

Also Read: National Water Awards 2020: उत्तर प्रदेश को मिला पहला पुरस्कार, अलीगढ़ की डीएम भी सम्मानित
अलीगढ़ में कुल 27 लाख 64 हजार 934 मतदाता हैं. विधानसभावार मतदाता इस प्रकार हैं-
कोल विधानसभा

कोल विधानसभा क्षेत्र में कुल चार लाख 04 हजार 737 मतदाता हैं. इसमें पुरुषों की संख्या दो लाख 14 हजार 345 जबकि महिलाओं की संख्या एक लाख 90 हजार 365 है. अन्य 27 हैं.

शहर विधानसभा सीट

अलीगढ़ शहर विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या तीन लाख 86 हजार 519 है. इसमें पुरुष मतदाता दो लाख एक हजार 319 और महिला मतदाता एक लाख 85 हजार 167 हैं. अन्य मतदाता 33 हैं.

अतरौली विधानसभा

अतरौली विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाता चार लाख एक हजार 516 हैं. इसमें पुरुष मतदाता एक लाख 14 हजार 714 और महिला मतदाता एक लाख 86 हजार 792 हैं. अन्य मतदाता 10 हैं.

Also Read: अयोध्या के राम मंदिर में लगेगा अलीगढ़ का 400 किलो का ताला, 26 जनवरी की परेड में शामिल करने की गुहार
खैर विधानसभा

खैर विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 15 हजार 685 पुरुष, 1 लाख 87 हजार 808 महिला और 22 अन्य मतदाता हैं. कुल मतदाता 4 लाख 03 हजार 515 हैं.

इगलास विधानसभा

इगलास विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 10 हजार 206 पुरुष और 1 लाख 83 हजार 432 महिला मतदाता हैं. अन्य मतदाता 14 हैं. कुल मतदाता 3 लाख 93 हजार 652 हैं.

बरौली विधानसभा 

बरौली विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाता तीन लाख 79 हजार 204 हैं. इसमें 2 लाख 01 हजार 377 पुरुष और 1 लाख 77 हजार 786 महिला मतदाता हैं. अन्य मतदाता 41 हैं.

छर्रा विधानसभा

छर्रा विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 06 हजार 187 पुरुष और 1 लाख 80 हजार 580 महिला मतदाता हैं. अन्य मतदाता 24 हैं. कुल मतदाता 3 लाख 86 हजार 791 हैं.

Also Read: UP Chunav 2022 Dates: उत्तर प्रदेश चुनाव की तारीखों का ऐलान, सात चरणों में कराए जाएंगे मतदान
अलीगढ़ का सियासी गणित

साल 2017 के विधानसभा चुनाव में जनपद अलीगढ़ की सातों विधानसभाओं से भाजपा प्रत्याशियों ने भारी जीत दर्ज की थी. मोदी की हवा में वह प्रत्याशी भी विधायक बन गए थे, जो सभासद का चुनाव भी नहीं जीत सकते थे. 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की सीटें 7 से घटकर 4-5 रहने की संभावना जताई जा रही है. जो सीट भाजपा के हाथ से फिसलेगी, वह सपा- रालोद गठबंधन को मिल सकती है.

रिपोर्ट- चमन शर्मा, अलीगढ़

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें