Valmiki Jayanti: अलीगढ़ में आज लागू रहेगा रूट डायवर्जन, महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा में निकलेंगी 125 झांकी

शोभायात्रा मोहल्ला शिशियापाड़ा से शाम 5 बजे प्रारम्भ होकर आगरा रोड मॉमू भॉजा मीरूमल चौराहा,पत्थर बाजार बारहद्वारी,सराय हकीम, ढपरा रोड, रेलवे रोड माल गोदाम तिराहा गांधीपार्क बस अडडा, दुबे पडाव चौराहा, डीएस कालेज, रामलीला मैदान के बाल्मीकि मन्दिर पर पहुंचेगी.
Aligarh News: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर आज अलीगढ़ में सुबह से ही वाल्मीकि समाज के द्वारा कार्यक्रमों का आयोजन होगा. शहर में 5 से 7 किलोमीटर की लंबी शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें 125 झांकियां और 35 बैंड होंगे. महर्षि बाल्मीकि शोभा यात्रा को लेकर अलीगढ़ में रूट डायवर्ट किया गया है.
महर्षि वाल्मीकि जयंती पर आज शहर में 5 से 7 किलोमीटर की लंबी महर्षि बाल्मीकि शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें 125 झांकियां और 35 बैंड होंगे. शोभायात्रा मोहल्ला शिशियापाड़ा से शाम 5 बजे प्रारम्भ होकर आगरा रोड मॉमू भॉजा मीरूमल चौराहा,पत्थर बाजार बारहद्वारी,सराय हकीम, ढपरा रोड, रेलवे रोड माल गोदाम तिराहा गांधीपार्क बस अडडा, दुबे पडाव चौराहा, डीएस कालेज, रामलीला मैदान के बाल्मीकि मन्दिर पर पहुंचेगी. यह व्यवस्था दोपहर 3 बजे से लेकर के महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा के समापन तक लागू की गई है. इस बीच महर्षि बाल्मीकि शोभायात्रा को देखते हुए मानिक चौक तिराहे से कम्पनीबाग चौराहे तक नो ट्रैफिक जोन रहेगा.
-
बोनेर तिराहा की तरफ से एटाचुंगी चौराहा से शहर गॉधीपार्क बस अडडा की तरफ आने वाले सभी वाहन बोनेर तिराहा से जाएंगे.
-
सारसोल चौराहा की तरफ से गॉधीपार्क बस अडडा की तरफ आने वाले सभी वाहन सारसौल चौराहा से जाएंगे.
-
अतरौली, रामघाट रोड की तरफ से शहर की तरफ आने वाले वाले सभी वाहन क्वार्सी चौराहा से जाएंगे.
-
मथुरा की तरफ से सासनीगेट चौराहा से गाधीपार्क बस अडडा की तरफ आने वाले सभी वाहन मथुरा रोड मथुरा पुल के नीचे से नए बाईपास से जाएंगे.
-
आगरा की तरफ से सासनीगेट चौराहा से गाधीपार्क बस अडडा की तरफ आने वाले सभी वाहन आगरा रोड आगरा पुल के नीचे से नए बाईपास से जाएंगे.
-
शोभायात्रा प्रारम्भ होने के समय मानिक चौक तिराहा से कम्पनीबाग चौराहा की तरफ आने वाले सभी वाहन प्रतिबंधित
-
कम्पनीबाग चौराहा से मदारगेट चौराहा की तरफ आने वाले सभी वाहन प्रतिबन्धित
-
शोभायात्रा बारहद्वारी चौराहा पर पहुंचने पर रसलगंज चौराहा से बारहद्वारी चौराहा की तरफ आने वाले सभी वाहन प्रतिबन्धित
-
शोभायात्रा रेलवे रोड पर पहुंचने पर कवर कुत्ता तिराहा से मीरूमल चौराहा की तरफ आने वाले सभी वाहन प्रतिबन्धित
-
शोभायात्रा कवर कुत्ता तिराहा पर पहुंचने पर रसलगंज चौराहा से गॉधीपार्क बस अडडा की तरफ आने वाले सभी वाहन प्रतिबन्धित
-
शोभायात्रा कवर कुत्ता तिराहा पर पहुंचने पर कम्पनीबाग से कवर कुत्ता तिराहा की तरफ आने वाले सभी वाहन प्रतिबन्धित
-
शोभायात्रा दुबे पड़ाव चौराहा पर पहुंचने पर महाजन पैलेस, मीनाक्षी पुल से दुबे पड़ाव चौराहा की तरफ आने वाले सभी वाहन प्रतिबन्धित, यह वाहन मीनाक्षी पुल के नीचे से जाएंगे.
-
शोभायात्रा का दुबे पड़ाव चौराहा पर पहुंचने पर नोरंगाबाद पुल की तरफ से दुबे पड़ाव चौराहा की तरफ आने वाले सभी वाहन प्रतिबन्धित, यह नोरंगाबाद पुल के नीचे से जाएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




