ePaper

Agra News: विदेशी मेहमानों के लिए सज रहा आगरा, रंग बिरंगी छतरियों के नीचे उठा सकेंगे आनंद

Updated at : 01 Feb 2023 8:06 PM (IST)
विज्ञापन
Agra News: विदेशी मेहमानों के लिए सज रहा आगरा, रंग बिरंगी छतरियों के नीचे उठा सकेंगे आनंद

फरवरी महीने में आने वाले विदेशी मेहमानों के लिए आगरा को भव्य और सुंदर रूप दिया जा रहा है. आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा बनाए गए सेल्फी प्वाइंट को और ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए प्रांगण में रंग बिरंगी छतरियां लगाई गई हैं.

विज्ञापन

Agra News: फरवरी महीने में आने वाले विदेशी मेहमानों के लिए आगरा को भव्य और सुंदर रूप दिया जा रहा है. आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा बनाए गए सेल्फी प्वाइंट को और ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए प्रांगण में रंग बिरंगी छतरियां लगाई गई हैं. विदेशी मेहमान जब सेल्फी प्वाइंट का दीदार करने आएंगे तो इन रंग बिरंगी छतरियों के नीचे घूमते हुए दिखाई देंगे. साथ ही आई लव आगरा सेल्फी प्वाइंट पर विदेशी और देशी पर्यटक हर तरह के व्यंजन का स्वाद भी चख सकेंगे.

यूपी के 4 शहरों में महत्वपूर्ण बैठक फरवरी माह में शुरू हो जाएगी. उनमें से आगरा भी एक है. G-20 समिट के दौरान आने वाले मेहमानों के लिए आगरा को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है. इसके साथ ही आने वाले डेलिगेट्स को ब्रज की संस्कृति से परिचित कराया जाएगा. इसके लिए जिस रूट से प्रतिनिधिमंडल गुजरेगा उस रूट की दीवारों पर चित्रकारी की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola