भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे बिहार के एडीजे को यूपी पुलिस ने रोका, देवरिया एसपी पर कार्रवाई की मांग

Author : Radheshyam Kushwaha Published by : Prabhat Khabar Updated At : 27 Apr 2020 9:06 PM

विज्ञापन

कोरोना वायरस फैलने से रोकने के लिये लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने में यूपी पुलिस जुटी है. इसी दौरान सोमवार को बिहार एडीजे ने अपने भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने गाजीपुर जा रहे थे. इस दौरान उन्हें यूपी पुलिस ने जाने से रोक दिया.

विज्ञापन

बलिया. कोरोना वायरस फैलने से रोकने के लिये लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने में यूपी पुलिस जुटी है. इसी दौरान सोमवार को बिहार के एडीजे ने अपने भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने गाजीपुर जा रहे थे. इस दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस ने उन्हें देवरिया में घंटों देर तक रोक लिया. उन्हें सिवान से गाजीपुर के पहलवानपुर जाना था. यात्रा करने के लिए पास होने के बावजूद भी पुलिस ने उन्हें 5 घंटे से अधिक समय तक रोककर रखी थी. यह घटना बीते सप्ताह की है. बीजेएसए सचिव अजीत कुमार सिंह ने बताया कि यूपी के देवरिया जिले की पुलिस ने सिवान के अतिरिक्त जिला व सत्र न्यायाधीश (एडीजे) रामायण राम को दो बार रोका. वह अपने परिवार के साथ जा रहे थे. उन्हें घंटों देर तक गुथनी पुलिस थाने में बैठा कर रखी थी. बीजेएसए के सचिव अजित कुमार ने कहा कि इस वजह से एडीजे के भाई के अंतिम संस्कार में भी देरी हुई. उन्होंने इस संबंध में यूपी पुलिस और देवरिया के एसपी पर कार्रवाई की मांग की है.

बीजेएसए सचिव ने कहा कि एक न्यायिक अधिकारी, जो वैध पास के साथ अपने छोटे भाई के अंतिम संस्कार में जा रहा था उसे देवरिया पुलिस ने घंटों गलत तरीके से रोक कर रखी थी. एक न्यायिक अधिकारी को देवरिया पुलिस ने पांच घंटे तक गलत तरीके से रोके रखना यह असंवेदनशील है. आगे उन्होंने कहा है कि देवरिया पुलिस व देवरिया के एसपी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. एडीजे को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में पहलवानपुर गांव की यात्रा करने की अनुमति दी गई थी. इसके बाद भी यूपी पुलिस इस पास को मानने से इंनकार कर दिया. इस दौरान देवरिया पुलिस ने जारी किए गए आधिकारिक आदेश की भी अवहेलना की है.

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम को न्यायिक अधिकारी को देवरिया जिले के एक चेक पोस्ट पर रोका गया था. इस दौरान महरौना पुलिस ने सीवान में कई कोरोना हॉटस्पॉट क्षेत्र होने के कारण उन्हें अनुमति देने से इंकार कर दिया. बीजेएसए सचिव ने कहा कि उन्होंने बिहार और यूपी के प्रमुख सचिव और पुलिस महानिदेशक दोनों को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन