ईद पर पिता आजम खान को याद कर भावुक हो गए अब्दुल्लाह आजम, बिना नाम लिए किसे मार दिया ताना?
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 May 2022 12:06 PM
आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम ने ईद पर पिता को लेकर एक भावुक ट्वीट किया. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, "वो जो ख्वाब था मेरे जहन में, न मैं कह सका न मैं लिख सका, की जबान मिली तो कटी हुई, की कलम मिला तो बीका हुआ. आपके बिना पहली ईद है अल्लाह पाक कभी दोबारा ऐसा मौका ना लाए."
Lucknow News: सपा विधायक आजम खान इस बार ईद पर सीतापुर जेल में ही बंद हैं. ऐसे में उनके बेटे और स्वार टांडा विधानसभा सीट से विधायक अब्दुल्ला आजम पर्व के दिन पिता को याद कर भावुक हो गए. उन्होंने अपने पिता को याद करते हुए ट्वीट किया. साथ ही, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का नाम लिए बगैर उन पर तंज कस दिया.
वो जो ख्वाब था मेरे जहन में,
न मैं कह सका न मैं लिख सका,
की ज़बान मिली तो कटी हुई ,
की क़लम मिला तो बीका हुआ॥आपके बिना पहली ईद है अल्लाह पाक कभी दोबारा ऐसा मौक़ा ना लाए ॥ pic.twitter.com/DYg4SAHeMC
— M.Abdullah Azam Khan (@AbdullahAzamMLA) May 3, 2022
आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम ने ईद पर पिता को लेकर एक भावुक ट्वीट किया. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘वो जो ख्वाब था मेरे जहन में, न मैं कह सका न मैं लिख सका, की जबान मिली तो कटी हुई, की कलम मिला तो बीका हुआ. आपके बिना पहली ईद है अल्लाह पाक कभी दोबारा ऐसा मौका ना लाए.’ ट्वीट में अब्दुल्ला आजम ने पिता के साथ एक फोटो भी शेयर की है. इससे पहले सोमवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय प्रमुख शिवपाल यादव ने सपा विधायक आजम खान की एक पुरानी वीडियो क्लिप को साझा करके सियासी गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है. शिक्षा को लेकर अपने कामों की जानकारी देते इस वीडियो में आजम खान के बारे में शिवपाल यादव ने लिखा है, ‘अच्छी और ईमानदार सोच हमेशा अपने मुकाम पर पहुंचती है. मैं आपके साथ था, हूं और रहूंगा.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










