कानपुर की लता देवी ने मंगलसूत्र बेच बनवाया शौचालय

Updated:
विज्ञापन
कानपुर की लता देवी ने मंगलसूत्र बेच बनवाया शौचालय

कानपुर : भारत सरकार द्वारा संचालित कार्यक्रम ‘स्वच्छ भारत अभियान’ के तहत शौचालय निर्माण की योजना को सफल बनाने के लिए कानपुर की लता देवी दिवाकर ने अद्‌भुत पहल की है. लता ने अपना मंगलसूत्र बेचकर शौचालय का निर्माण करवाया है. लता ने बताया कि शौचालय ना होने के कारण उन्हें और उनके परिवार को […]

विज्ञापन

कानपुर : भारत सरकार द्वारा संचालित कार्यक्रम ‘स्वच्छ भारत अभियान’ के तहत शौचालय निर्माण की योजना को सफल बनाने के लिए कानपुर की लता देवी दिवाकर ने अद्‌भुत पहल की है. लता ने अपना मंगलसूत्र बेचकर शौचालय का निर्माण करवाया है.

लता ने बताया कि शौचालय ना होने के कारण उन्हें और उनके परिवार को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था. ऐसे में वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील से प्रभावित हुईं और यह कदम उठाया.
लता ने बताया कि हमारे लिए जेवर से अधिक जरूरी शौचालय है, इसलिए मैंने यह कदम उठाया. मैंने इसके लिए सरकार से कोई सहायता नहीं ली है.गौरतलब है कि खुले में शौच से मुक्ति के लिए सरकार शौचालय निर्माण के लिए सहायता उपलब्ध कराती है और लोगों को शौचालय निर्माण के लिए प्रेरित भी करती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola