ePaper

मुझसे जो भी गलतियां हुईं, उनके लिए मैं माफी मांगता हूं : आजम खान

Updated at : 31 Aug 2016 4:36 PM (IST)
विज्ञापन
मुझसे जो भी गलतियां हुईं, उनके लिए मैं माफी मांगता हूं : आजम खान

लखनऊ : आज उत्तर प्रदेश विधानसभा में सदन में 25 साल पूरा करने वाले विधायकों को सम्मानित किया गया. इस मौके पर 10 विधायकों को सम्मानित किया गया. सम्मानित होने के बाद कैबिनेट मंत्री आजम खान ने भावुक होकर कहा कि इन 25 सालों में मुझसे जो भी गलतियां हुईं उनके लिए मैं माफी मांगता […]

विज्ञापन

लखनऊ : आज उत्तर प्रदेश विधानसभा में सदन में 25 साल पूरा करने वाले विधायकों को सम्मानित किया गया. इस मौके पर 10 विधायकों को सम्मानित किया गया. सम्मानित होने के बाद कैबिनेट मंत्री आजम खान ने भावुक होकर कहा कि इन 25 सालों में मुझसे जो भी गलतियां हुईं उनके लिए मैं माफी मांगता हूं.

विधानसभा में सम्मानित होने वाले विधायकों में शामिल हैं-माता प्रसाद पांडे, आजम खान, श्याम सुंदर शर्मा, श्यादेव राय चौधरी, सुरेश खन्ना, रामगोविंद चौधरी, दुर्गा यादव, अवधेश प्रसाद, नरेंद्र सिंह यादव और राजीव कुमार सिंह.

इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद ने भाजपा नेता सुरेश खन्ना की तारीफ की और कहा कि वे सबको साथ लेकर चलने में माहिर हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola