सीएम कैंडिडेट घोषित नहीं करने पर, अखिलेश ने भाजपा पर कसा तंज
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने विरोधियों पर जमकर निशाना साधा है और कहा कि प्रदेश के युवा उनके साथ हैं . उन्होंने कहा कि वर्ष 2012 का चुनाव हमें युवाओं ने जिताया था और इस चुनाव में भी हमें युवा ही जीत दिलायेंगे. भाजपा पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा […]
विज्ञापन
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने विरोधियों पर जमकर निशाना साधा है और कहा कि प्रदेश के युवा उनके साथ हैं . उन्होंने कहा कि वर्ष 2012 का चुनाव हमें युवाओं ने जिताया था और इस चुनाव में भी हमें युवा ही जीत दिलायेंगे. भाजपा पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग यह कहते हैं कि उनका साढ़े तीन मुख्यमंत्री प्रदेश में है वे अभी तक एक मुख्यमंत्री का नाम घोषित नहीं कर सके हैं.
उन्होंने कहा कि प्रदेश का आगामी विधानसभा चुनाव देश का भविष्य तय करेगा. हम अपने कार्यों और विकास को आधार बनाकर चुनाव लड़ेंगे जबकि हमारे विरोधियों समाज को तोड़ने और बांटने का काम करेंगे. उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे इन लोगों के बहकावे ना आयें और सही निर्णय करें, ताकि प्रदेश का विकास करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










